Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तर पश्चिमी दिल्ली के केशव पुरम में 20 वर्षीय महिला केयरटेकर की सिर में गोली मारकर हत्या

    3 hours from now

    1

    0

    नयी दिल्ली, 29 जुलाई उत्तर पश्चिमी दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक इमारत की देखभालकर्ता के रूप में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती की बुधवार को सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को केशव पुरम के शांति नगर स्थित एक इमारत में एक युवती की हत्या की सूचना मिली।अधिकारियों के मुताबिक, सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे से युवती का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। अधिकारियों के अनुसार, युवती के सिर में गोली लगी हुई थी।उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान आजादपुर निवासी ज्योति (20) के रूप में हुई है, जो दिन की पाली में इमारत की देखभालकर्ता के रूप में काम करती थी। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि इसी इमारत में रात की पाली में देखभालकर्ता के रूप में काम करने वाले सौरभ नामक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को आशंका है कि किसी व्यक्तिगत मुद्दे पर हुए विवाद के बाद सौरभ ने ज्योति के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।अधिकारियों ने बताया कि अपराध जांच दल और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को घटनास्थल पर जांच के लिए बुलाया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मध्य प्रदेश में किसानों का आंदोलन समाप्त, सरकार 60 प्रतिशत मूंग खरीदने और ई-टोकन व्यवस्था स्थगित करने पर सहमत
    Next Article
    राजा रघुवंशी हत्याकांड: उच्चतम न्यायालय के आदेश पर आरोपी पत्नी सोनम ने मेघालय की अदालत में आत्मसमर्पण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment