Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उठक-बैठक करने वाले IAS को अब तक पोस्टिंग नहीं:रिंकू सिंह बोले- किसी ने फोन नहीं किया; रिटायर्ड IAS बोले- सरकार की मर्जी चलती है

    4 hours ago

    2

    0

    IAS रिंकू सिंह राही ने 20 अप्रैल को इस्तीफा वापस ले लिया। लेकिन, 13 दिन बाद भी उन्हें पोस्टिंग नहीं मिली है। रिंकू सिंह राही ने दैनिक भास्कर से कहा- मुझे सिर्फ काम चाहिए। सरकार कहीं भी पोस्टिंग दे दे, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे काम न करके सिर्फ वेतन लेना ठीक नहीं लग रहा। सरकार ने रिंकू सिंह राही को राजस्व परिषद में अटैच किया है। परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार हैं। सोर्स के मुताबिक, पिछले दिनों अनिल कुमार ने रिंकू सिंह को कुछ विभागीय काम सौंपे थे। जिन्हें IAS अधिकारी ने पूरा भी कर दिया। आने वाले दिनों में रिंकू सिंह यूपी की ब्यूरोक्रेसी में किस भूमिका में दिख सकते हैं? इसको लेकर दैनिक भास्कर ने उनसे बात की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… सवाल. आपके इस्तीफा वापस लेने के बाद क्या प्रक्रिया चल रही? जवाब. अभी बहुत क्लियर नहीं है कि मेरे मामले में क्या चल रहा है? पोस्टिंग के लिए मैंने कोई डिमांड नहीं की है, सिर्फ काम ही करना चाहता हूं। सवाल. क्या किसी अधिकारी का कॉल आपके पास आया था? जवाब. इस्तीफा देने के बाद तो कई कॉल आए थे। लेकिन, इस्तीफा वापस लेने के बाद से किसी अधिकारी का कॉल नहीं आया। सवाल. तो क्या आपको सैलरी मिल रही है? जवाब. मैं अटैचमेंट में हूं, सैलरी तो पूरी मिल रही है। सवाल. बिना काम सैलरी पर ही तो आपने इस्तीफा दिया था? जवाब. 9 महीने से मेरे पास कोई काम नहीं है। इसलिए सैलरी लेना भी ठीक नहीं लगता। मैं कहीं तैनाती चाहता हूं, जिससे कुछ काम कर सकूं। रिटायर्ड IAS बोले- अटैचमेंट की टाइमलाइन तय नहीं IAS रिंकू सिंह के मामले में एक रिटायर्ड IAS अधिकारी कहते हैं- ये सरकार का विवेकाधिकार है कि वह पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा में किसी को अटैच रख सकती है। इसके लिए कोई टाइमलाइन भी तय नहीं है। सरकार चाहे तो एक एपीओ (सहायक अभियोजन अधिकारी) रख सकती है। लेकिन, पुरानी परंपरा रही है कि एपीओ रखने के कुछ महीने बाद ही अधिकारी को पोस्टिंग दे दी जाती है। रिंकू सिंह कई अधिकारियों से मिले, पोस्टिंग का इंतजार मुख्य सचिव एसपी गोयल, राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव एम. देवराज से IAS रिंकू सिंह राही मुलाकात की है। उन्होंने सभी को पिछले दिनों हुए घटनाक्रम के बारे में बताया। उन्होंने पोस्टिंग दिलाने का आग्रह भी किया, जिससे वो लोगों के लिए कुछ काम कर सके। लेकिन, उन्हें अभी तक पोस्टिंग नहीं मिल सकी है। IAS अभिषेक प्रकाश को मिल गई पोस्टिंग रिटायर्ड IAS अधिकारी कहते हैं- एक डायरेक्टर से रिश्वत मांगने के आरोप में ‘इन्वेस्ट यूपी’ के तत्कालीन CEO अभिषेक प्रकाश को सरकार ने 20 मार्च, 2025 को निलंबित किया था। हाईकोर्ट में चार्जशीट रद्द होने के बाद सरकार ने अभिषेक प्रकाश को 14 मार्च, 2026 को बहाल कर दिया। बहाली के एक दिन बाद 15 मार्च को उन्हें पोस्टिंग देकर सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया। उठक-बैठक लगाकर हटे थे IAS अधिकारी 44 साल के रिंकू सिंह राही 2021 बैच के IAS अधिकारी हैं। उनकी सेवा के अभी 16 साल बाकी हैं। 9 महीने पहले उन्हें शाहजहांपुर से हटाकर राजस्व परिषद भेजा गया था। तब से उन्हें कोई फील्ड पोस्टिंग नहीं दी गई। वकीलों के सामने उठक-बैठक करने पर शहाजहांपुर पुवायां तहसील से हटाया गया था। वहां वह SDM थे। दरअसल, पहले रिंकू सिंह राही मथुरा में जॉइंट मजिस्ट्रेट थे। वहां से ट्रांसफर होकर 24 जुलाई, 2025 को दोपहर 2 बजे शाहजहांपुर की पुवायां तहसील में SDM का चार्ज संभाला था। इसी दौरान उनकी नजर परिसर के अंदर ही दीवार के पास टॉयलेट कर रहे वकील आज्ञाराम के मुंशी विजय (38) पर पड़ी। उन्होंने उसे टोक दिया और शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए कहा। मुंशी ने रिंकू सिंह को जवाब दिया कि शौचालय गंदे हैं। इस पर एसडीएम बिफर गए थे। कहने लगे कि ये गलती तहसील कर्मचारियों की है। उन्होंने मौके पर ही मुंशी से उठक-बैठक लगवा दी थी। तहसील परिसर में वकील अपनी कुछ मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी उनको मुंशी से उठक-बैठक लगवाने की बात पता चल गई। इस पर वकील भड़क गए थे। उन्होंने एसडीएम को मौके पर बुलवा लिया था। एसडीएम ने वकीलों से कहा था कि मुंशी ने गलती की है। इस पर वकीलों ने कहा था कि गलती है, तो भी उठक-बैठक लगवाना सही नहीं है। क्या आप उठक-बैठक लगा सकते हैं? इस पर रिंकू सिंह ने कहा था कि इसमें कोई शर्म नहीं है। मैं भी उठक-बैठक लगा सकता हूं। इसके बाद उन्होंने 5 बार उठक-बैठक लगाई थी। वीडियो सामने आने के बाद उन्हें हटाकर राजस्व परिषद से अटैच कर दिया गया था। रिंकू सिंह बोले- सिस्टम की कमियों को सुधारना है इसके बाद रिंकू सिंह राही ने 26 मार्च को राष्ट्रपति को पत्र लिखकर टेक्निकल रेजिगनेशन मांगा था। दैनिक भास्कर से बात करते हुए उन्होंने कहा था- इसे नौकरी छोड़ने का नहीं, विकल्प या अनुरोध के रूप में समझिए। अगर मुझसे इस पद पर काम नहीं लिया जा रहा है, तो मुझे मेरी मूल सेवा (पीसीएस) में वापस भेज दिया जाए। दरअसल, रिंकू सिंह IAS बनने से पहले PCS अधिकारी थे। अब वह फिर से PCS कैडर में लौटकर काम करना चाहते हैं। वह कहते हैं- कुछ अधिकारी सरकारी सिस्टम को समझ नहीं पाते और नौकरी छोड़ देते हैं। लेकिन, मैं सेवा छोड़ना नहीं चाहता। सिस्टम में कुछ कमियां हैं, जिन्हें सुधारा जा सकता है। ---------------------- भास्कर सर्वे पढ़ें - यूपी में भाजपा पसंद, लेकिन विधायक बदलने होंगे:सहयोगी दलों के नुकसान का फायदा भाजपा को, सपा की सीटें भी बढ़ रहीं यूपी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने में सिर्फ 8 महीने शेष हैं। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गईं हैं। दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के नतीजों में सामने आया कि यूपी में भाजपा लोगों की पहली पसंद है, लेकिन 2027 चुनाव जीतने के लिए विधायकों के चेहरे बदलने होंगे। लोग मंत्रियों और विधायकों से नाराज दिखे। पूरी खबर पढ़िए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    वीडियो बनाकर करोड़पति बन रहे क्रिएटर:कोई ‘हलो फ्रेंडा’ से हिट, कोई ‘बिस्कुट का रेट’ पूछकर फेमस; यूपी में 50 हजार करोड़ का कारोबार
    Next Article
    चेयरमैन के घर यूपी के बदमाश ने किए थे फायर:मुठभेड़ में पकड़ा गया, दोनों पांव में लगीं गोलियां; दो पहले पकड़े जा चुके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment