Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उद्योग-अध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत देश के विकास के प्रमुख आधार:सहारनपुर में डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने आत्मनिर्भर भारत पर चर्चा की

    12 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर के जनमत सभागार में चेंबर ऑफ इंडस्ट्री्स एंड सर्विसेज (CIS) का वार्षिक कार्यक्रम 'समन्वय 2026' आयोजित किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद और दीप प्रज्वलन से हुआ। CIS अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने अपने संबोधन में कहा कि उद्योग, अध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत देश के विकास के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने बताया कि समग्र विकास केवल औद्योगिक इकाइयों के प्रयासों से नहीं, बल्कि उद्यमियों, व्यापारियों, सेवा प्रदाताओं, आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स, डॉक्टरों और अन्य क्षेत्रों के सहयोग से संभव है। इसी सोच के साथ CIS की स्थापना हुई है और संगठन ने सहारनपुर सहित आसपास के जिलों में पहचान बनाई है। डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने जेवर में बन रहे विश्वस्तरीय एयरपोर्ट, नोएडा में सैमसंग की बड़ी फैक्ट्री और सहारनपुर के हैंडीक्राफ्ट उद्योग को क्षेत्र की प्रगति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर ने शहद उत्पादन और निर्यात के माध्यम से वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई है। उन्होंने डिजिटल क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि सस्ते इंटरनेट और डिजिटल नेटवर्क के कारण अब स्थानीय कारीगर सीधे वैश्विक बाजार से जुड़ सकते हैं। मुद्रा योजना और विश्वकर्मा योजना के माध्यम से कारीगर डिजिटल डिजाइन बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर बात करते हुए डॉ. त्रिवेदी ने रेलवे के पूर्ण विद्युतीकरण, एथेनॉल ब्लेंडिंग, इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर ऊर्जा के विस्तार को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भारत आज 130 गीगावॉट सौर ऊर्जा का उत्पादन कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय सोलर अलायंस के माध्यम से वैश्विक नेतृत्व कर रहा है। कार्यक्रम में पद्मश्री भारत भूषण, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई और पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में 6 निजी स्कूलों पर एक-एक लाख का जुर्माना:कैंपस के अंदर और आसपास से ही यूनिफॉर्म और किताबें बेच रहे थे
    Next Article
    कुरुक्षेत्र में पत्नी से झगड़ पति ने किया सुसाइड:मारपीट के बाद शिकायत करने थाने गई महिला, वापस लौटी तो फंदे से लटका मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment