Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उद्योग बंधु बैठक में लखनऊ डीएम बोले:31 मार्च तक पूरे हों अमौसी के काम, लापरवाही पर चार्जशीट

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी. की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों से लेकर औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की प्रगति तक की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने समयसीमा में कार्य पूरा न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट जारी करने की चेतावनी दी। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा बैठक की शुरुआत निवेश मित्र पोर्टल पर विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा से हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा से अधिक लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक निवेश को गति देने के लिए ऑनलाइन स्वीकृतियों में देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। अमौसी-नादरगंज में 31 मार्च तक पूरे हों निर्माण कार्य औद्योगिक क्षेत्र अमौसी और नादरगंज में अवस्थापना सुविधाओं की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। अधिशासी अभियंता यूपीसीडा ने बताया कि क्षेत्र में नाला, कलवर्ट और मीडियन निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 31 मार्च तक सभी निर्माण कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। समयसीमा का पालन न होने पर संबंधित अधिशासी अभियंता के विरुद्ध चार्जशीट जारी कर कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। गोयला औद्योगिक क्षेत्र में बिजली कार्य पर नाराजगी गोयला औद्योगिक क्षेत्र में एलटी लाइन उपलब्ध कराने की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग पर कड़ी नाराजगी जताई। स्वीकृत बजट के सापेक्ष व्यय और कार्य की धीमी रफ्तार पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिशासी अभियंता के विरुद्ध चार्जशीट जारी कर प्रबंध निदेशक, विद्युत विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए। उद्योग प्रतिनिधियों ने रखीं समस्याएं बैठक में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने क्षेत्रीय समस्याओं को रखा। प्रदूषण नियंत्रण, नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण और यूपीसीडा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी, अपर नगर आयुक्त, उपायुक्त उद्योग, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा, एलडीए, नगर निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि औद्योगिक विकास में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध कार्यप्रणाली ही प्राथमिकता होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोज़ा रखकर फील्ड वर्क भी संभाल रहीं कई लोग:कहा– अल्लाह की रजा के लिए रखते हैं रोज़ा , वहीं देता है सब्र
    Next Article
    मवाना के फिटकरी गांव में तीन रसल वाइपर का रेस्क्यू:वन विभाग ने गोबर के ढेर से सुरक्षित निकाला, जंगल में छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment