Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उद्यान विभाग पेठा उद्योग पर दे रहा 35% सब्सिडी:प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य योजना के तहत मिलेगा अनुदान, जानें आवेदन प्रक्रिया

    19 hours ago

    1

    0

    पेठा उद्योग स्थापित करने के इच्छुक लोगों के लिए उद्यान विभाग एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य योजना के तहत पेठा उद्योग की लागत पर 35% तक की सब्सिडी दी जाएगी।जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त के अनुसार, पेठा एक कृषि उत्पाद है जिसका गर्मियों में व्यापक रूप से सेवन किया जाता है। इसके उद्योग के लिए महंगी इकाइयों की आवश्यकता नहीं होती; इसमें बॉयलर, भट्टी, सोलर या इलेक्ट्रिक फर्नेश जैसी छोटी मशीनें लगती हैं। यह एक लघु उद्योग है, जिस पर प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य योजना के तहत लागत का 35% अनुदान उद्यान विभाग द्वारा दिया जाएगा। यदि आप पेठा उत्पाद की पैकेजिंग, डिब्बाबंदी या ब्रांडिंग करना चाहते हैं, तो इसके लिए उद्यान विभाग अलग से सब्सिडी प्रदान करेगा। किसी ब्रांड नाम के साथ बाजार में उतरने पर 40,000 से 50,000 रुपये तक का अतिरिक्त अनुदान मिल सकता है। यह अनुदान किसान की मांग के अनुसार निर्धारित किया जाएगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता या उम्र की बाध्यता नहीं है, लेकिन आवेदक का सिविल स्कोर सही होना अनिवार्य है। बैंक से धोखाधड़ी के मामलों में शामिल व्यक्ति इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक जैसे आवश्यक दस्तावेज लेकर उद्यान विभाग से संपर्क किया जा सकता है। वहां पंजीकरण के बाद प्रक्रिया शुरू की जाएगी और अनुमोदन के बाद सब्सिडी की राशि सीधे आवेदक के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। उद्योग स्थापित करने के लिए यदि स्वयं की भूमि नहीं है, तो 10 या 15 साल के लीज का वैध दस्तावेज होना आवश्यक है। इस योजना के माध्यम से उद्यमी न केवल अपना रोजगार स्थापित कर सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार के अवसर प्रदान कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी की मां पर टिप्पणी को लेकर विरोध:हिंदू सेवा सुरक्षा संघ ने फूंका पुतला, मौलाना पर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    भदोही में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी:बालिकाओं को शिक्षा सामग्री वितरित, सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment