Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैभव सूर्यवंशी इंडिया-A में चुने गए:जून में श्रीलंका में होगी ट्राई सीरीज, तीसरी टीम अफगानिस्तान-A की

    15 hours ago

    1

    0

    15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी को ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-A में जगह मिली है। श्रीलंका में जून में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज के लिए गुरुवार को टीम का ऐलान किया गया। तिलक वर्मा को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि रियान पराग उपकप्तान होंगे। सीरीज में भारत-A के अलावा श्रीलंका-A और अफगानिस्तान-A की टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सीनियर टीमों का ऐलान 19 मई को हो हो सकता है। सूर्यवंशी ने लिस्ट-A में 353 रन बनाए वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-A (50 ओवर) क्रिकेट में अब तक 8 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 44.12 की औसत और 164.95 के स्ट्राइक रेट से 353 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 190 रन रहा है। सूर्यवंशी ने इस फॉर्मेट में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 37 चौके और 23 छक्के भी जड़े हैं। एशिया कप राइजिंग स्टार्स में 243 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स टी-20 में 4 मैचों में 59.75 की औसत और 243.87 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 144 रन रहा। सूर्यवंशी ने इस सीरीज में एक शतक भी लगाया था। उन्होंने 20 चौके और 22 छक्के लगाए हैं। प्रियांश-प्रभसिमरन के नाम BCCI ने स्क्वॉड में प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु और अंशुल कम्बोज जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र टीम में शामिल हैं। ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-A स्क्वॉड- तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युधवीर सिंह, अंशुल कम्बोज, अरशद खान। वनडे ट्राई-सीरीज के सभी मुकाबले दांबुला में खेले जाएंगे। इसके बाद इंडिया-A टीम श्रीलंका-A के खिलाफ दो मल्टी-डे मैच भी खेलेगी, जिनके लिए अलग स्क्वॉड का ऐलान बाद में किया जाएगा। सीनियर टीम से बुमराह को आराम दिया जा सकता है अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबला IPL खत्म होने के तुरंत बाद 6 जून को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है। ऐसे में चयनकर्ता टीम में कुछ नए चेहरों को मौका दे सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह को इस टेस्ट में आराम दिया जा सकता है, क्योंकि यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। गिल ही कप्तानी करेंगे शुभमन गिल ही टेस्ट टीम की कप्तानी करते दिखेंगे। पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार का नाम भी चर्चा में है। डोमेस्टिक क्रिकेट में चयनकर्ताओं को उनकी लगातार सही लाइन-लेंथ, तेज गेंदबाजी और मूवमेंट ने प्रभावित किया है। वनडे ईशान की वापसी हो सकती है वनडे टीम में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन दूसरे विकेटकीपर को लेकर चर्चा तेज है। ऋषभ पंत लंबे समय से टीम सेटअप का हिस्सा रहे हैं, लेकिन IPL में खराब बल्लेबाजी फॉर्म की वजह से उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच, ईशान किशन की वापसी की संभावना बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले चयन बैठकों में भी उनका नाम चर्चा में रहा था। बाएं हाथ के बल्लेबाज होने और किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने की क्षमता को टीम मैनेजमेंट अहम मान रहा है। टी-20 में वापसी के बाद उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। केएल राहुल फिलहाल टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद बने हुए हैं। उनकी फॉर्म अच्छी है और अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए उनका अनुभव टीम के लिए अहम माना जा रहा है। जडेजा-अक्षर में से एक को मौका वनडे टीम में स्पिन ऑलराउंडर की जगह को लेकर भी बड़ी चर्चा हो सकती है। रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल में से एक को चुना जाएगा, इस पर चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट बातचीत कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जडेजा का हालिया वनडे प्रदर्शन गेंद और बल्ले दोनों से उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। खासकर उनकी बल्लेबाजी अप्रोच को लेकर सवाल हैं, क्योंकि टीम मैनेजमेंट उस बल्लेबाजी पोजिशन पर ज्यादा आक्रामकता चाहता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL में आज पंजाब-मुंबई का मुकाबला:किंग्स पर लगातार 4 हार का प्रेशर, गेंदबाजी कमजोर; धर्मशाला में हारे तो अगले 2 मैच जीतने होंगे
    Next Article
    बुमराह पंजाब के खिलाफ मुंबई की कप्तानी कर सकते हैं:हार्दिक-सूर्या धर्मशाला नहीं पहुंचे, प्लेऑफ की रेस से बाहर है मुंबई

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment