Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विचित्र पहल समिति ने किरण के विवाह में की मदद:धीरजपुर में घर पहुंचकर दी गृह उपयोगी सामग्री और आर्थिक सहायता

    3 hours ago

    1

    0

    एक विचित्र पहल सेवा समिति ने 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को औरैया के धीरजपुर गांव में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी किरण के विवाह में सहायता प्रदान की। समिति के सदस्यों ने किरण के घर पहुंचकर उसे गृह उपयोगी सामग्री और आर्थिक मदद दी। किरण, तारावती और कमल शंकर की बेटी हैं, जो घरों में पुट्टी पेंट और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी बेटी किरण का विवाह 15 फरवरी 2026 को बबीना-औरैया निवासी देवकरन के साथ होना है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण समिति ने सहयोग का आश्वासन दिया था। मदद कार्यक्रम के तहत, सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई और अन्य सदस्यों ने किरण के माथे पर रोली-चावल से तिलक लगाया, माल्यार्पण किया और पुष्प वर्षा कर उसका अभिनंदन किया। इसके बाद, समिति और जन सहयोग से उसे साड़ियां, ज्वेलरी, श्रृंगार सामग्री सहित अन्य गृह उपयोगी वस्तुएं और आर्थिक सहायता प्रदान की गई। समिति से सहयोग पाकर किरण के परिवारजनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। उपस्थित लोगों ने गरीब लड़कियों के विवाह में मदद करने की संस्था की इस पहल की सराहना की। संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि समिति और जन सहयोग से अब तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की 68 बेसहारा और जरूरतमंद लड़कियों के विवाह में मदद की जा चुकी है। किरण 69वीं लाभार्थी हैं, जिनकी शादी में भरपूर मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे समिति के सदस्यों और सहयोगी दानदाताओं को अपार आनंद की अनुभूति हो रही है। समिति के संस्थापक "औरैया रत्न" आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने घोषणा की कि सर्व समाज के जरूरतमंदों की यह सेवा भविष्य में भी जारी रहेगी। इस मदद कार्यक्रम में बैंक से संजय अग्रवाल, सखी ग्रुप की संरक्षक बबिता गुप्ता, सीता पोरवाल, संगीता भदौरिया, सतीश पोरवाल, अध्यक्ष रानू पोरवाल, संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट सहित कई महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में सड़क निर्माण में धांधली का आरोप:सालों से जर्जर मुख्य मार्ग, एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती
    Next Article
    UGC के नए नियमों के समर्थन में छात्रों का हंगामा:लखनऊ यूनिवर्सिटी में पुलिस ने घेरा, घसीट-घसीटकर गाड़ी में ठूंसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment