Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वीडियो वायरल कर तीन युवकों ने जान खतरा बताया:प्रयागराज में सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो, प्रधान से हुआ था झगड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के तीन युवकों ने वीडियो जारी कर अपनी जान का खतरा जताया है। तीनों युवकों का कहन है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। दहशत की वजह से वह छिप कर रहने को मजबूर हैं। तीनों युवकों ने एक साथ वीडियो वायरल कर सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। मामले में पुलिस को भी तहरीर दी गई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। तीनों युवक पवन पटेल, करन पटेल और कुलदीप पटेल प्रयागराज के पुरामुफ्ती थाना के क्षेत्र के जनका गांव के रहने वाले हैं। तीनों शादियों में डीजे बजाने का काम करते हैं। 25 फरवरी को डीजे बजाने गए इन युवकों का झगड़ा हो गया था। आरोप है कि प्रधान सुशील यादव से इनकी मारपीट हो गई। इसके बाद इन्हें राइफल की बट से पीटा गया। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मरदानपुर गांव के प्रधान सुशील यादव उर्फ इद्दी से तीनों को जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने पहुंच आरोपियों को पकड़ा था। तब सुशील यादव की राइफल भी जब्त कर ली गई थी। मामले में पूरामुफ्ती पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है क मारपीट के बाद कार्रवाई की गई थी। अब धमकी के मामले की जांच हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर कचहरी में होली मिलन समारोह का आयोजन:फिल्मी गीतों पर डांसरों ने लगाए ठुमके, अन्नू अवस्थी के चुटकुलों से लोटपोट हुए अधिवक्ता
    Next Article
    1.44 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली जारी रहेगी:हाईकोर्ट ने वाणिज्यिक न्यायालय गोरखपुर का निर्णय बरकरार रखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment