Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वेज थाली में निकला मांस का टुकड़ा:फूड वैली के हाउस ऑफ रॉयल्स रेस्टोरेंट का मामला, ग्राहकों ने किया हंगामा

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर स्थित फूड वैली के हाउस ऑफ रॉयल्स में वेज थाली में हड्डी का टुकड़ा निकलने से हंगामा मच गया। शनिवार रात कुछ लोग खाना खाने पहुंचे थे। सभी ने अलग-अलग वेज आइटम ऑर्डर किए थे। ऑर्डर आने के बाद खाना शुरू किया तो उसमें हड्डी का टुकड़ा निकला। जिसके बाद ग्राहकों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रयागराज के प्रीतम नगर निवासी हेमन्त कुमार सिंह ने बताया कि वो अपने 14 साथियों के साथ शुक्रवार रात करीब 9 बजे फूड वैली स्थित हाउस ऑफ रॉयल्स रेस्टोरेंट में भोजन करने पहुंचे। सभी ने डीलक्स वेज सहित अन्य शुद्ध शाकाहारी खाना ऑर्डर दिया था। कुछ देर बाद खाना सर्व कर दिया गया। सबने खाना शुरू किया तो थाली में मांस और हड्डी का टुकड़ा मिला। जिसे देखकर सभी लोग स्तब्ध रह गए और उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। जब शिकायत को तो दुकान की तरफ से सही रिस्पांस नहीं मिला। पीड़ितों का कहना है कि इस घटना से उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुंचा है और यह ग्राहकों के साथ छल व गंभीर लापरवाही का मामला है। जिसकी शिकायत करने पर रेस्टोरेंट कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। जिसके बाद गोमतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने मांस व हड्डी का मिला टुकड़ा साक्ष्य के रूप में भी सौंप दिया है। मामले में गोमतीनगर इंस्पेक्टर का कहना है मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। हंगामा होता देख भीड़ जमा हो गई घटना के बाद रेस्टोरेंट में कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। शोर शराबा होता देख कई वहां परिवार के साथ आए लोग देखने लगे। इस दौरान जो लोग खाना खा रहे थे वो भी अपना खाना चेक करने लगे। काफी समझाने के बाद महौल शांत हुआ। इसके बाद गोमतीनगर थाने में शिकायत की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक क्लिक में पढ़ें 16 मार्च 2026, सोमवार की अहम खबरें
    Next Article
    शिव-पार्वती विवाह की गलत जानकारी पर Meta के खिलाफ सुनवाई:AI के खिलाफ वाद में सारनाथ थाने से तलब की रिपोर्ट, AI को जारी होगी नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment