Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विजिलेंस टीम थाने पर रिश्वत मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल:किसान का कथित आरोप 25 हजार मांगे, 7 हजार ऑनलाइन दिए

    4 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जिले में बिजली चोरी की जांच के नाम पर विजिलेंस टीम से संबंधित थाने पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। जिसका ऑडियो बृहस्पतिवार को 1:00 बजे से 2:00 बजे के बीच वायरल हुआ है। मामला सिरसिया थाना क्षेत्र के गेहूंआभारी निवासी किसान अरविंद कुमार से जुड़ा हुआ है। किसान ने आरोप लगाया है कि टीम ने उनसे एफआईआर दर्ज न करने और कार्रवाई से बचाने के एवज में 25 हजार रुपये की मांग की। किसान के अनुसार, विजिलेंस टीम उनके घर बिजली जांच के लिए पहुंची थी। टीम ने घरेलू कनेक्शन पर मोटर चलाने को अवैध बताया था, कथित आरोप है कि विजिलेंस से संबंधित थाने से उनके पास फोन आया जिसमे डेढ़ लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने और मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। पीड़ित किसान का आरोप है कि कार्रवाई रोकने के लिए 25 हजार रुपये मांगे गए, जिसमें से उन्होंने 7 हजार रुपये ऑनलाइन भेज भी दिए। किसान का कहना है कि शेष रकम देने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इस मामले से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल ऑडियो में एक व्यक्ति यह कहते हुए भी सुनाई दे रहा है कि "आप मेरी बातचीत रिकॉर्ड तो नहीं कर रहे हैं, कहीं एंटी करप्शन टीम हमें पकड़ न ले जाए।" बातचीत के दौरान गोंडा में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई का भी जिक्र किया गया है। हालांकि, वायरल ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। बिजली विभाग, विजिलेंस टीम या संबंधित अधिकारियों की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ कलेक्ट्रेट पर सुभासपा का प्रदर्शन::जातिसूचक टिप्पणियों पर कार्रवाई की मांग, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी गठित:पूरनपुर में नगर व युवा टीम की घोषणा, समस्याओं के समाधान का संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment