Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वकील रेहान खान ने मांगी माफी:प्रशासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई स्थगित, डीएम-एसपी पर की थी टिप्पणी

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर में जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में अधिवक्ता रेहान खान ने सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांग ली है। इसके बाद प्रशासन ने उनके खिलाफ प्रस्तावित अनुशासनात्मक कार्रवाई को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह पूरा मामला फारूक हत्या प्रकरण को लेकर डीएम आवास के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान सामने आया था। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब बार एसोसिएशन के सदस्य बहुचर्चित अधिवक्ता फारूक हत्या प्रकरण के विरोध में डीएम आवास के पास प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान, आवेश में आकर अधिवक्ता रेहान खान ने कथित तौर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इस टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद बार एसोसिएशन ने इस मामले का संज्ञान लिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी ने अधिवक्ता रेहान खान को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस का जवाब आने से पहले ही रेहान खान ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने बयान का खंडन किया। उन्होंने स्वीकार किया कि वे भावनाओं में बह गए थे और उनके शब्द अनुचित थे। उन्होंने सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी टिप्पणी न करने का आश्वासन दिया। अधिवक्ता की माफी के बाद प्रशासन की ओर से एक प्रेस नोट जारी किया गया। इसमें कहा गया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए रेहान खान के खिलाफ दंडात्मक और अनुशासनात्मक कार्रवाई को फिलहाल स्थगित किया जाता है। प्रशासन और बार एसोसिएशन के बीच अब स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर:6 यात्री घायल, एक की हालत नाजुक
    Next Article
    कफ सिरप सिंडिकेट अमित यादव को STF ने दबोचा:वाराणसी के हरहुआ से खींचकर ले गई टीम, लखनऊ में दर्ज केस में थी तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment