Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वलीमे की दावत में फायरिंग करने वाले बदमाशों से मुठभेड:मासूम समेत तीन को मारी थी गोली, 25 हजार के दो इनामी समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

    13 hours ago

    1

    0

    मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र स्थित कमेला रोड पर मौजूद स्टार हेरीटेज मंडप में वलीमा की दावत के दौरान दो युवकों और एक मासूम को गोली मारने वाले बदमाशों से लोहिया नगर, परतापुर पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ हो गई। शनिवार तड़के लोहिया नगर पुलिस और स्वाट टीम बजट अंडरपास के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक संदिग्ध हालत में आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोली लगने से हेड कांस्टेबल मोहित कुमार घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश जुनैद उर्फ काला और हारीश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। इसके बाद कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे जिले में अलर्ट जारी किया गया। अलर्ट के बाद परतापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान फरार बदमाश सुहेल को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुहेल भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों बदमाशों के कब्जे से तीन अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बताया गया है कि जुनैद उर्फ काला और सुहेल पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दरअसल लोहिया नगर क्षेत्र के कमेला रोड स्थित स्टार हेरिटेज मंडप में 12 मई को लिसाड़ी गेट इलाके की खेड़े वाली मस्जिद के पास के रहने वाले फैजान का वलीमे का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते लिसाड़ी गेट के बुनकर नगर के रहने वाला सुहेल, जुनैद उर्फ काला और उनके साथी हथियार लेकर मंडप में घुस गए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। बदमाशों ने करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई थी। गोलीबारी में राजा, इरफान और दो वर्षीय हम्माद घायल हो गए थे। राजा को कंधे, पेट और जांघ में तीन गोलियां लगीं थी, जबकि इरफान के पेट और जांघ में गोली लगी थी। वहीं एक गोली दो वर्षीय हम्माद की जांघ को छूते हुए निकल गई थी,वारदात के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए थे। बताया गया कि दोनों ही पक्ष गांजा तस्करी से जुड़े हुए हैं। इसी अवैध कारोबार को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार तड़के चेकिंग के दौरान लोहिया नगर पुलिस, स्वाट टीम और परतापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हेड कांस्टेबल मोहित कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों के पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मामले में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि बदमाशों ने वलीमे की दावत में फायरिंग कर एक मासूम समेत दो युवकों को गोली मार दी थी। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे। शनिवार तड़के चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जबकि एक हेड कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हुआ है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    22 मई तक हीटवेव का अलर्ट, तापमान 46°C पार जाएगा:आगरा में भीषण गर्मी, तापमान 42°C के पास, सूरज की तपिश ने किया बेहाल
    Next Article
    दिन में लू के थपेड़े, रात में उमस बढ़ी:कानपुर में गर्मी का सितम, सुबह से तापमान बढ़ा; 20 मई तक लू चलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment