Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वेलेंटाइन डे पर पति ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा,VIDEO:हापुड़ में बीच सड़क पर पीटा, लवर को बचाती रही महिला

    11 hours ago

    1

    0

    वेलेंटाइन डे पर एक लवर को शादी शुदा प्रेमिका के साथ घूमना भारी पड़ गया। बाइक से जाते समय पति ने दोनों को पकड़ लिया और बीच सड़क लवर की पिटाई कर दी। इस बीच पत्नी लवर को बचाती रही। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। दरअसल, इंस्टाग्राम के जरिए पत्नी युवक के संपर्क में आई थी। पति ने उसके फोन पर चैटिंग देख ली थी। इसके बाद शनिवार को जब पत्नी प्रेमी से मिलने निकली, तो पति भी पीछे हो लिया। 4 तस्वीरों में देखिए पति ने पत्नी के प्रेमी को कैसे कूटा... मामले को विस्तार से जानिए... मेरठ रोड पर रहने वाले पवन(33) अपनी पत्नी तनु (29) और दो बच्चों के साथ रहते हैं। दोनों की शादी 5 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। कुछ दिनों पहले तनु इंस्टाग्राम के जरिए बाबूगढ़ क्षेत्र के उपेड़ा गांव के रहने वाले मनीष (27) के संपर्क में आई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। तनु और मनीष का अफेयर चलने लगा। पवन को तनु के इंस्टाग्राम पर किसी युवक से बातचीत करने पर शक हुआ। उसने पत्नी की चैट देख ली थी। शनिवार को वेलेंटाइन डे के दिन जब तनु घर से निकली तो पवन ने बाइक से उसका पीछा किया। मेरठ रोड पर पवन ने तनु को मनीष के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। अब पढ़िए बीच रोड पर क्या हुआ... पवन ने तनु को मनीष के साथ देखते ही बीच रोड पर रोका। रुकते ही तीनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे कहासुनी मारपीट में बदल गई। पवन ने तनु के प्रेमी मनीष का कॉलर पकड़ लिया। उसे पीटना शुरू कर दिया। पति ने देखते ही देखते प्रेमी का गला दबोच लिया। इस बीच दोनों पक्षों के लोग आ गए और जमकर मारपीट हुई। तनु बार-बार बीच में आकर मनीष का बचाव करती रही। बीच सड़क पर मारपीट होता देख लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस तीनों को थाने ले आई। दोनों पक्षों से पूछताछ की। शांति भंग में उनका चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए… देवर-भाभी चॉकलेट डे पर बिस्तर पर पकड़े गए, आगरा में बचने के लिए पति को मारकर लटकाया चॉकलेट डे मनाने के लिए देवर को बुलाया था। हम दोनों एक साथ बेड पर थे। पति घर लौटा, तो हम दोनों को देखकर आगबबूला हो गया। इसलिए उसकी हत्या करनी पड़ी। ये कहना है आगरा की महिला का, जिसने देवर के साथ मिलकर अपने पति को मार दिया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'क्रिकेटर रिंकू ने प्रपोज किया, वरना IAS से होती शादी':प्रिया सरोज बोलीं- आज तक हमारी डेट नहीं हुई; दोनों ने अनकहे किस्से सुनाए
    Next Article
    मेडिकल स्टूडेंट के मुंह पर गार्ड ने लाते मारीं:मुजफ्फरनगर में घसीटते हुए ले गए, दीवार में सिर लड़ा दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment