Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेडिकल स्टूडेंट के मुंह पर गार्ड ने लाते मारीं:मुजफ्फरनगर में घसीटते हुए ले गए, दीवार में सिर लड़ा दिया

    8 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में गार्डों ने एमबीबीएस छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर मारा। उसे पहले लात-घूसे मारे फिर बेल्ट से पीटा। छात्र को खींचकर गार्ड रूम में ले गए। वहां दीवार से उसका सिर लड़ा दिया। इस दौरान छात्र जैसे ही जमीन पर गिरा, कई गार्ड उसकी छाती और मुंह पर लात मारने लगे। दरअसल, छात्र बाइक से कॉलेज पहुंचा था। उसकी पार्किंग को लेकर एक गार्ड से कहासुनी हो गई थी। छात्र की पिटाई के बाद सभी मेडिकल स्टूडेंट ने हंगामा किया। कॉलेज मैनेजमेंट से गार्ड को निलंबित करके मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। घटना बीते शुक्रवार की है, जिसका वीडियो आज सामने आया है। सबसे पहले छात्र की पिटाई के 2 विजुअल… अब पूरा मामला विस्तार से… बेगराजपुर में मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र दीपांशु सैनी शुक्रवार को बाइक से कॉलेज पहुंचा था। गार्ड ने उसे बाइक अंदर ले जाने से रोका। इसके बाद गार्ड से दीपांशु की बहस होने लगी। कुछ देर में वहां कई गार्ड आ गए। आरोप है उन्होंने पहले दीपांशु से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इसके बाद कई गार्डों ने मिलकर दीपांशु को लात-घूसों, बेल्ट, डंडे और वाइपर से पीटा। शोर सुनकर हॉस्टल से अन्य छात्र और सुरक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौके पर जमा हो गए। छात्र इसके विरोध में हंगामा करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही थाना मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रों को समझाकर शांत कराया। घटना के विरोध में शनिवार को मेडिकल कॉलेज के गेट पर छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रों को आश्वासन दिया कि आरोपी गार्डों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। छात्र शुभम पाठक ने आरोप लगाया मारपीट के दौरान कॉलेज प्रबंधन के लोग मौके पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। सुरक्षा कर्मियों की जिम्मेदारी छात्रों की सुरक्षा करना है, न कि उनके साथ अभद्रता और मारपीट करना। कॉलेज में तैनात कुछ गार्ड रिश्वत लेकर वाहनों को अंदर जाने देते हैं। छात्रों ने मांग की है गार्डों को तत्काल निलंबित किया जाए। भविष्य में किसी भी छात्र के साथ अभद्रता न होने का लिखित आश्वासन दिया जाए। दीपांशु सैनी के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई न की जाए। सीओ खतौली रामाशीष यादव ने बताया कि 13 फरवरी की रात थाना मंसूरपुर क्षेत्र के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में छात्र और सुरक्षा गार्ड के बीच मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें मारपीट की घटना सामने आई है। उन्होंने बताया कॉलेज प्रबंधन की ओर से सुरक्षा गार्डों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए थाने में शिकायत दी गई है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल कॉलेज में हालात सामान्य हैं। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें देवर-भाभी चॉकलेट डे पर पकड़े गए:आगरा में बचने के लिए पति को मारकर लटकाया, परिवार ने सुसाइड मानकर बॉडी जलाई चॉकलेट डे मनाने के लिए देवर को बुलाया था। हम दोनों एक साथ थे। पति घर लौटा, तो हम दोनों को देखकर आगबबूला हो गया। इसलिए उसकी हत्या करनी पड़ी। ये कहना है आगरा की महिला का, जिसने देवर के साथ मिलकर पति को मार दिया। वारदात को सुसाइड दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। परिजनों ने भी मामले को सुसाइड मानकर अंतिम संस्कार कर दिया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    वेलेंटाइन डे पर पति ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा,VIDEO:हापुड़ में बीच सड़क पर पीटा, लवर को बचाती रही महिला
    Next Article
    कुशीनगर में बच्ची ने अपहरण की उड़ाई झूठी अफवाह:सीओ ने की पूछताछ; बोली- मोबाइल में देखी थी ऐसी कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment