Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वन स्टॉप सेंटर में वाटर कूलर का शुभारंभ:अभिलाषा फाउंडेशन ने राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल से कराया

    2 hours ago

    1

    0

    महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, मेडिकल कॉलेज में अभिलाषा फाउंडेशन ने एक वाटर कूलर स्थापित किया है। इसका विधिवत शुभारंभ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. हिमानी अग्रवाल ने अभिलाषा फाउंडेशन की संस्थापिका ममता गर्ग से संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों की जानकारी प्राप्त की। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने डॉ. अग्रवाल का बुके, शाल और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। अभिलाषा फाउंडेशन की संस्थापिका ममता गर्ग ने बताया कि यह उनके संगठन द्वारा स्थापित किया गया तीसरा वाटर कूलर है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंदों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज खुशबू शर्मा, अभिलाषा फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष पारुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निशा मित्तल, आशा मल्होत्रा, प्रीति, नेहा, हर्षिता अरुणा, मधु, लैंगिक विशेषज्ञ मोहम्मद इमरान, केस वर्कर अजय गुंजल और वन स्टॉप सेंटर चौकी इंचार्ज सारिका त्यागी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मीरापुर की रालोद विधायक मिथिलेश को जनता ने नकारा:सपा पहली पसंद, हाजी मूसा पसंदीदा कैंडिडेट, रालोद-भाजपा का हाल जानिए
    Next Article
    डीएम ऑफिस पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान:स्मार्ट मीटर और अधिकारियों के रवैये से नाराज, एसडीएम के समझाने पर भी नहीं उठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment