Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वन विभाग को 50 तेंदुए पकड़ने का टारगेट:मुरादाबाद DM ने की तेंदुओं के रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में तेंदुओं के आतंक से ग्रामीणों को मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने का फैसला किया है। जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने वन विभाग की टीम को 50 तेंदुए पकड़ने का लक्ष्य दिया है। मुरादाबाद के ग्रामीण इलाकों में तेंदुओं के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों को मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने अब कमर कस ली है। मानव-वन्यजीव संघर्ष को खत्म करने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन को बड़े पैमाने पर तेज करने का फैसला किया है। इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने एक उच्चस्तरीय बैठक कर वन विभाग की टीम को विशेष निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने वन विभाग को जिले के विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों से 50 तेंदुए पकड़ने का बड़ा लक्ष्य दिया है। प्रशासन के इस कड़े रुख से साफ है कि वन्यजीवों के हमले से सहमे ग्रामीणों को राहत देने के लिए बड़े स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। रेस्क्यू टीमों की संख्या और संसाधन बढ़ाए गए जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। तेंदुओं को सुरक्षित पकड़ने के लिए प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू टीमों की संख्या बढ़ा दी गई है। शुरुआत में जहां जिले में मात्र 16 पिंजरे (ट्रैप केज) एक्टिव थे, वहीं अब इनकी संख्या को बढ़ाकर 46 से अधिक कर दिया गया है। इसके साथ ही वन विभाग की टीमें आधुनिक तकनीकों का सहारा ले रही हैं: थर्मल-इमेजिंग ड्रोन: घने गन्ने के खेतों और जंगलों में छिपे तेंदुओं की सटीक लोकेशन ट्रेस करने के लिए ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं। [ कैमरा ट्रैप: तेंदुओं की आवाजाही वाले रास्तों पर नाइट-विज़न कैमरे लगाए गए हैं। फ्लड लाइट्स और लाउडस्पीकर: वन क्षेत्रों और आबादी के बीच की सीमाओं पर भारी फ्लड लाइट्स लगाई गई हैं और हाई-फ्रीक्वेंसी साउंड उपकरणों से गश्त की जा रही है। अब तक 17 तेंदुए हो चुके हैं कैद वन विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस महा-अभियान के तहत शुक्रवार तक 17 तेंदुओं को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया जा चुका है। हाल ही में ठाकुरद्वारा तहसील के ग्राम बलिया बल्लभगढ़ और कांठ तहसील के भरतपुर में दो बड़े तेंदुओं को पिंजरे में कैद किया गया है। पकड़े गए सभी तेंदुओं का मेडिकल परीक्षण कर उन्हें सुरक्षित आरक्षित वन क्षेत्रों में शिफ्ट किया जा रहा है। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील जिला प्रशासन और वन विभाग ने प्रभावित गांवों (जैसे बलियावाला, लालापुर पीपलसाना, भरतपुर और रामसराय) के लोगों से गन्ने के खेतों में अकेले न जाने की अपील की है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे समूह में ही बाहर निकलें और बच्चों को अकेले न छोड़ें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जब तक क्षेत्र से तेंदुओं का आतंक पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता, तब तक 24 घंटे सघन गश्त और निगरानी जारी रखी जाए
    Click here to Read more
    Prev Article
    फ्लैशलाइट और टॉर्च की रोशनी में खाना बना रहे लोग:सिद्धार्थनगर में रोस्टिंग के नाम पर 6 घंटे तक बिजली कटौती, बच्चों की पढ़ाई रुकी
    Next Article
    बेटी राहा का चेहरा छिपाती दिखीं आलिया:रणबीर कपूर ने विसर्जन में लगाया जय श्री राम का जयकारा, सुनीता-गोविंदा अलग-अलग बप्पा के विसर्जन में पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment