Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:इटली की PM का झुमके पहने फोटो वायरल, लोग बोले- भारतीय संस्कृति का असर

    3 hours ago

    1

    0

    इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की झुमके पहने तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। हाल ही में मेलोनी ने एक सेल्फी शेयर की, जिसमें वह चारकोल ब्लेजर और बेज रंग के कपड़ों के साथ फॉर्मल विंटर लुक में नजर आईं। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके झुमकों ने खींचा। इनमें घुंघरू जैसे डिजाइन थे, जो भारतीय स्टाइल की पहचान माने जाते हैं। मेलोनी ने इस फोटो के साथ राजनीति से जुड़ा एक सख्त संदेश भी लिखा, जिसमें प्रोपेगेंडा, आजादी और इटली के हितों की बात की गई थी। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उस मैसेज से ज्यादा उनके झुमकों की चर्चा कर रहे हैं। कुछ ही मिनटों में भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन भर दिया और इस अनोखे फैशन मोमेंट पर प्रतिक्रिया देने लगे। कुछ लोगों ने इसे दुनिया में बढ़ते भारत के सांस्कृतिक प्रभाव का संकेत बताया, वहीं कई लोगों ने मजाक में कहा कि मेलोनी ने बॉलीवुड स्टाइल ड्रेसिंग अपना ली है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… रूसी राष्ट्रपति पुतिन अमेरिका में होने वाली G20 समिट में शामिल हो सकते है, ट्रम्प ने न्योता दिया रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अमेरिका के मियामी में इस साल दिसंबर में होने वाली G20 समिट में शामिल हो सकते हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने पुतिन को इस समिट के लिए न्योता दिया है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि पुतिन का इस समिट में हिस्सा लेना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही उन्होंने माना कि G8 से रूस को निकालना उनकी गलती थी रूस का कहना है कि वह G20 को मौजूदा वैश्विक संकट के बीच अहम मंच मानता है, इसलिए उसकी भागीदारी तय है। हालांकि पुतिन ही शामिल होंगे, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उनकी जगह कोई प्रतिनिधि भी शामिल हो सकते हैं। पुतिन आखिरी बार 2019 में G20 बैठक में शामिल हुए थे। इसके बाद कोविड महामारी और यूक्रेन युद्ध के कारण उनकी पश्चिमी देशों के साथ दूरी बढ़ती गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूसरे दौर की वार्ता में क्या होर्मुज पर बनेगी बात? देखें बुलेटिन
    Next Article
    कनाडा के गुरुद्वारे में युवती की पिटाई, VIDEO:बोली-मुझे सिख युवक ने थप्पड़ मारे, बाल नोचे; हेरिटेज प्रोग्राम में अधिकारियों से पूछे थे सवाल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment