Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल PM बालेन शाह ने सोशल मीडिया से लाखों रुपए कमाए; खाते में 91 लाख रुपए जमा

    6 hours ago

    2

    0

    नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने अपनी आय का खुलासा किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि बालेन की ज्यादातर कमाई यूट्यूब, टिकटॉक, फेसबुक, स्पॉटिफाय और X जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से होती है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके बैंक में करीब 91 लाख रुपए जमा हैं, जो डिजिटल कमाई से आए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री के रूप में उनकी सालाना सैलरी करीब 7 लाख रुपए है। उनकी पत्नी सबीना काफ्ले के पास करीब 2.8 करोड़ रुपए के गहने हैं। शाह के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं, जिससे उनकी डिजिटल कमाई लगातार बढ़ रही है। राजनीति में आने से पहले वह एक रैपर और सोशल मीडिया पर्सनालिटी थे। प्रधानमंत्री बनने के दिन ही उन्होंने ‘जय महाकाली’ गाना रिलीज किया था। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प बोले- गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम अपने नाम पर रखना चाहता था अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बताया है कि उन्होंने एक समय गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम ‘गल्फ ऑफ ट्रम्प’ रखने पर भी विचार किया था, लेकिन बाद में यह फैसला छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि शायद इससे विवाद बढ़ सकता था। ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि यह फैसला उनकी बड़ी योजना का हिस्सा था। ट्रम्प ने 20 जनवरी 2025 को, एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन कर गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ रखने का आदेश दिया था। इस आदेश के तहत अमेरिका के अंदर सभी सरकारी एजेंसियों को नया नाम अपनाने के निर्देश दिए गए। US जियोलॉजिकल सर्वे ने भी अपने रिकॉर्ड में यह बदलाव दर्ज किया। हालांकि, इस फैसले पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हुई। खासकर मेक्सिको ने इसका विरोध किया। वहां की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने कहा कि गल्फ ऑफ मेक्सिको नाम सदियों से इस्तेमाल हो रहा है और पूरी दुनिया में मान्यता प्राप्त है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BLA का पाक नौसेना पर हमला, देश में बैशाखी का जश्न, देखें शतक आजतक
    Next Article
    नोएडा में लगातार दूसरे दिन बवाल, पुलिस से झड़प, पथराव:जगह-जगह फ्लैग मार्च, 300 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार; सरकार ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment