Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में पुलिस गाड़ी पर IED धमाका, 7 पुलिसकर्मियों की मौत

    18 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम इलाके में शुक्रवार को एक बम धमाके में सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले के शादि खेल बेट्टानी इलाके में हुआ। पुलिस के मुताबिक गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी को सड़क किनारे लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से निशाना बनाया गया। धमाका इतना तेज था कि एसएचओ आजम, ड्राइवर शाह बह्रम और चार अन्य पुलिसकर्मी मौके पर ही मारे गए। एक अन्य घायल पुलिसकर्मी इंसाफुद्दीन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने हमले की कड़ी निंदा की है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें.. नेपाल के पूर्व PM केपी ओली के पिता का निधन, इलाज के दौरान दम तोड़ा नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के पिता मोहन प्रसाद ओली का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 97 वर्षीय मोहन प्रसाद ओली पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। सूत्रों के मुताबिक, उनका पार्थिव शरीर ओली के गुंडू स्थित निवास पर ले जाया जाएगा। इसके बाद शुक्रवार दोपहर पशुपतिनाथ में अंतिम संस्कार किया गया। मोहन प्रसाद ओली पिछले कुछ समय से गट्ठाघर में अपनी बेटी के घर रह रहे थे। गुरुवार रात अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 8 और 9 सितंबर को हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान झापा स्थित मोहन प्रसाद ओली के घर को आग लगा दी गई थी। इसके बाद से वे झापा नहीं लौटे थे। अमेरिका में भारतीय मूल के दो भाइयों को 835 साल तक की सजा, मेडिकल घोटाले में दोषी अमेरिका में भारतीय मूल के दो भाइयों को धोखाधड़ी के मामले में 835 साल जेल की सजा सुनाई गई है। अमेरिका के पेनसिल्वेनिया के रहने वाले भास्कर सवानी और अरुण सवानी पर आरोप है कि उन्होंने हेल्थकेयर और H-1B वीजा से जुड़े कई घोटाले किए। मामले में उनकी सहयोगी अलेक्जेंड्रा ओला राडोमिक भी दोषी पाई गई हैं। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट के मुताबिक दोनों भाइयों ने करीब 10 साल तक कंपनियों और डेंटल क्लीनिक का नेटवर्क बनाकर धोखाधड़ी की। उन्होंने ‘मेडिकेड’ से 3 करोड़ डॉलर (करीब 250 करोड़ रुपए) से ज्यादा की ठगी की और ऐसे इलाज के बिल भी लगाए जो किए ही नहीं गए थे। आरोप है कि उन्होंने बिना मंजूरी वाले डेंटल इम्प्लांट भी लगाए। साथ ही H-1B वीजा के जरिए विदेशों, खासकर भारत से कर्मचारियों को बुलाने के लिए फर्जी आवेदन किए और कई कर्मचारियों से सैलरी का हिस्सा वापस लेने के लिए दबाव डाला। अफगान तालिबान का आरोप- पाकिस्तान ने कंधार एयरपोर्ट के पास फ्यूल डिपो पर बमबारी की पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अफगान तालिबान का दावा है कि पाकिस्तान ने कंधार एयरपोर्ट के पास एक एयरलाइन के फ्यूल डिपो पर बमबारी की है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के मुताबिक, यह हमला प्राइवेट एयरलाइन 'काम एयर' के फ्यूल डिपो पर किया गया, जो सिविलियन विमानों और UN के विमानों को भी फ्यूल सप्लाई करता है। तालिबान ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने अन्य जगहों, जिनमें राजधानी काबुल भी शामिल है पर बमबारी की। इन हमलों में महिलाओं और बच्चों के मारे जाने की भी बात कही गई है। दोनों देशों के बीच संघर्ष पिछले महीने शुरू हुआ था, जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक की थी। पाकिस्तान का कहना था कि यह हमले आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए थे, जबकि अफगानिस्तान ने इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया था। केन्या एयरपोर्ट पर 2,000 से ज्यादा ‘क्वीन चींटियां’ तस्करी करते पकड़ा गया चीनी नागरिक केन्या के एक एयरपोर्ट पर एक चीनी नागरिक को हजारों जिंदा 'क्वीन चींटियों' की तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। आरोपी के पास से 2,000 से ज्यादा चींटियां मिली हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपी झांग केकुन को जोमो केन्याटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। उसके बैग की तलाशी लेने पर बड़ी संख्या में जिंदा चींटियां बरामद हुईं, जिन्हें वह चीन ले जाने की कोशिश कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि करीब 1,948 क्वीन चींटियां टेस्ट ट्यूब में पैक की गई थीं, जबकि लगभग 300 चींटियां टिश्यू पेपर के रोल के अंदर छिपाकर रखी गई थीं। ये चींटियां ‘मेसर सेफालोट्स’ नाम की प्रजाति की हैं, जो अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता नियमों के तहत संरक्षित मानी जाती हैं। केन्या वेलफेयर सर्विस के मुताबिक यूरोप और एशिया के कुछ देशों में इन चींटियों को एक्सोटिक पालतू के रूप में रखने का चलन बढ़ रहा है, इसलिए इनकी तस्करी के मामले भी सामने आ रहे हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि यह मामला किसी अंतरराष्ट्रीय चींटी तस्करी नेटवर्क से भी जुड़ा हो सकता है। फिलहाल कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की हिरासत में भेज दिया है, ताकि उसके फोन और लैपटॉप की जांच की जा सके और पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में 2 विस्फोटक ड्रोन मार गिराए:अफगानिस्तान ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया; पहले PAK ने काबुल पर एयरस्ट्राइक की
    Next Article
    लखनऊ में 07KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर शुरू:10 लाख आबादी को फायदा, राजनाथ बोले- अगले महीने चालू होगा कानपुर एक्सप्रेस-वे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment