Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्डकप- भारत जीत से 3 विकेट दूर:176 रन चेज कर रही पाकिस्तान का 7वां विकेट गिरा, तिलक ने पहली बॉल पर शादाब को पवेलियन भेजा

    21 hours ago

    1

    0

    भारत टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर जीत से 3 विकेट दूर है। रविवार को कोलंबो के मैदान पर 176 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तानी टीम ने 7 विकेट गंवा दिए हैं। 14 ओवर में टीम का स्कोर 89/7 है। फहीम अशरफ और शाहीन शाह अफरीदी क्रीज पर हैं। शादाब खान (14 रन) को तिलक वर्मा ने अपनी पहली बॉल पर शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। कुलदीप यादव ने मोहम्मद नवाज (4 रन) का विकेट लिया। अक्षर पटेल ने उस्मान खान (44 रन) और बाबर आजम (5 रन) के विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने सलमान अली आगा (6 रन) और सईम अयूब (6 रन) को पवेलियन भेजा। हार्दिक पंड्या ने साहिबजादा फरहान (जीरो) को आउट किया। इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रन की पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। कप्तान सूर्यकुमार ने 32 रन बनाए। सईम अयूब ने 3 विकेट। मैच का स्कोरबोर्ड टॉस के दौरान आपस में हाथ नहीं मिलाया टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था। धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया टॉस से पहले धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया। ये वही सिंगर हैं, जिनके गाने पर पाकिस्तान में विवाद हो गया था। उन्होंने टाइटल ट्रैक सहित कई गाने परफॉर्म किए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद। भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में ट्यूबवेल पर मिला युवक का शव:गले पर चोट के निशान, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    VIDEO: दिल्ली में 'गला घोटू गैंग' का खौफ! बीच सड़क से खींचकर दबाया युवक का गला और लूट लिए रुपये

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment