Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्डकप में IND-PAK मैच-ईशान किशन की 27 बॉल पर फिफ्टी:तिलक के साथ अर्धशतकीय साझेदारी, अभिषेक जीरो पर आउट; स्कोर 64/1

    18 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम ने 6.3 ओवर में एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। ईशान किशन और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। दोनों में फिफ्टी पार्टनरशिप हो चुकी है। ईशान ने 27 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। अभिषेक शर्मा जीरो पर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें सलमान अली आगा ने पहले ओवर की आखिरी बॉल पर कैच आउट कराया। भारत और पाकिस्तान की टीमें पिछले साल एशिया कप के फाइनल में भिड़ीं थी। 28 सितंबर 2024 को भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। मैच का स्कोरबोर्ड टॉस के दौरान आपस में हाथ नहीं मिलाया टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था। धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया टॉस से पहले धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया। ये वही सिंगर हैं, जिनके गाने पर पाकिस्तान में विवाद हो गया था। उन्होंने टाइटल ट्रैक सहित कई गाने परफॉर्म किए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद। भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीकृष्ण जन्मभूमि से निकली भोले की भव्य बारात:नंदी पर सवार हुए भगवान शिव, बारात के दर्शन कर भाव-विभोर हुए श्रृद्धालु
    Next Article
    IND vs PAK: रोहित शर्मा टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे कोलंबो, मैच से पहले खिलाड़ियों से की बातचीत

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment