Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी बिजली विभाग मुख्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन:सपा महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगाने पर जताई नाराजगी, बोली- दो-तीन गुना अधिक आ रहा बिल

    8 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के भिखारीपुर स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यालय पर सोमवार को स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन किया। समाजवादी महिला सभा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बिजली विभाग की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा घर-घर स्मार्ट मीटर जबरन लगाए जा रहे हैं। उनका कहना था कि इन मीटरों के लगने के बाद बिजली बिल में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है। कई महिलाओं ने दावा किया कि पहले की तुलना में अब बिल दो से तीन गुना तक अधिक आ रहा है, जिससे आम उपभोक्ता खासकर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। महिलाओं ने बिजली विभाग कार्यालय के बाहर की नारेबाजी रिबू श्रीवास्तव ने भारतीय जनता पार्टी सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं और स्मार्ट मीटर योजना आम जनता के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि “जिस तरह शरीर से खून निकल जाता है, उसी तरह यह मीटर लोगों की जेब खाली कर रहा है। रिबू श्रीवास्तव ने मौके पर कहा कि जब तक स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं होती और उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर यह विरोध प्रदर्शन और बड़ा रूप ले सकता है। मौके पर पुलिस तैनात इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। महिलाओं की मुख्य मांगों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक, पुराने मीटर बहाल करने का विकल्प और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच शामिल रही। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस भी तैनात रही, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न फैले। फिलहाल बिजली विभाग की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत, बिजनौर में जश्न:नगर पालिका चौक पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर आतिशबाजी की, मिठाई बांटी
    Next Article
    1008 शान्तिनाथ जैन मंदिर में त्रय वेदी शिलान्यास:आचार्य सौरभ सागर मुनिराज ने कहा “माँ” संसार का सबसे छोटा लेकिन सबसे शक्तिशाली शब्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment