Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक को गोली लगी; दालमंडी में तोड़े गए तीन अवैध मकान

    17 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, वाराणसी की आज (सोमवार) की बड़ी खबरें…वाराणसी में रविवार की देर रात 2:30 बजे पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। वाराणसी के दालमंडी में सोमवार को एक बार फिर VDA ने अवैध मकानों पर कार्रवाई की। वीडीए ने अवैध घोषित 3 मकानों को पोकलैंड मशीन लगाकर ध्वस्त किया। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. वाराणसी में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़:एक को गोली लगी, दूसरे को दौड़ाकर पकड़ा; 5 लाख की लूट में शामिल हैं दोनों वाराणसी में रविवार की देर रात 2:30 बजे पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। उसका दूसरा साथी भागने लगा तो पुलिस ने 50 मीटर तक दौड़कर उसे पकड़ लिया। पढ़ें पूरी खबर… 2. दालमंडी में चली VDA की पोकलैंड मशीन:तोड़े गए तीन अवैध मकान, 5 मस्जिदों का हो चुका है ध्वस्तीकरण, अगस्त से शुरू होगा सड़क का काम वाराणसी के दालमंडी में सोमवार को एक बार फिर VDA ने अवैध मकानों पर कार्रवाई की। वीडीए ने अवैध घोषित 3 मकानों को पोकलैंड मशीन लगाकर ध्वस्त किया। इन सभी मकानों को पूर्व में नोटिस देकर खाली करने की मोहलत वीडीए ने दी थी। पढ़ें पूरी खबर… 3. वाराणसी में झमाझम बारिश,पारा पहुंचा 32°C:अगले 24 घंटे रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, धान की खेती करने वाले किसानों को फायदा वाराणसी में गर्मी से लोगों को राहत मिली है। सुबह से आसमान में काले बादलों के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। तापमान कम होकर 32 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। हवा की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रति घंटे है। मौसम बदलने के बाद गंगा घाटों पर पर्यटक आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। पढें पूरी खबर… 4. वाराणसी में हाईवे पर खड़े ट्रक से बाइक टकराई:तेरहवीं में जा रहे वेल्डर की मौके पर मौत, टक्कर के बाद ड्राइवर फरार वाराणसी में रविवार देर रात 10 बजे हाईवे किनारे खड़ी एक ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन सहित प्रयागराज की तरफ फरार हो गया। घटना मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर स्थित नेशनल हाईवे की है। पढ़ें पूरी खबर… 5. राममंदिर में चढ़ावा चोरी पर योगी अखाड़ा परिवार नाराज:वाराणसी में संतों ने CBI जांच की मांग की, बोले-हर व्यक्ति एक गौ माता की सेवा करे वराणसी पहुंचे योगी अखाड़ा परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राधेश्याम महाराज ने अयोध्या में सामने आए कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इसकी निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच की मांग की। पढ़ें पूरी खबर… 6. 28 जुलाई को होगी इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा:वाराणसी समेत सभी मुख्यालय पर केंद्र बनाए गए हैं, दोनों पालियों में CCTV की निगरानी यूपी बोर्ड 2026 की हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट व इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को होंगी। इसके लिए वाराणसी समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी। इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तकहोगी। पढ़ें पूरी खबर… 7. वाराणसी एयरपोर्ट पर उड़ानों की कमी:ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी इंडो थाई के कर्मचारी 15-15 दिन रोटेशन पर, स्पाइसजेट के 240 कर्मी प्रभावित वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानों में लगातार कमी आ रही है। इसका असर अब यहां काम करने वाले कर्मचारियों पर साफ दिखने लगा है। ग्राउंड हैंडलिंग का जिम्मा संभाल रही इंडो थाई कंपनी ने काम कम होने के चलते कर्मचारियों के लिए नई ड्यूटी व्यवस्था लागू की है। इसके तहत कर्मचारियों को 15-15 दिन के रोटेशन पर काम कराया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… 8. वाराणसी में सड़क हादसे में महिला की मौत:भतीजे के साथ अस्पताल जाते समय बाइक से गिरी, ट्रक ने कुचला वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मोहनसराय स्थित कनेरी गेट के पास नेशनल हाईवे पर सुबह करीब 11 बजे हुई। महिला अपने भतीजे के साथ अस्पताल जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर... 9. सावन के पहले सोमवार को 50 हजार यादवबंधु करेंगे जलाभिषेक:1932 से चली आ रही परंपरा, ललिता घाट से जल भरने की अनुमति मांगी सावन के पहले सोमवार को यादव बंधु श्रीकाशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। बैठकर कर जलाभिषेक के दौरान होने वाली समस्याओं पर चर्चा की और प्रशासन से इस परंपरा को कायम रखने के लिए मुकम्मल व्यवस्थाएं करने की मांग की। उन्होंने इस बार महामृत्युंजय महादेव में जलाभिषेक के लिए ललिता घाट से जल भरने के लिए जिला प्रशासन से मांग की। पढ़ें पूरी खबर… 10. वाराणसी के मतदान केंद्रों में बदलाव के विरोध में कांग्रेस:एडीएम प्रशासन को सौंपा पत्रक, आपत्ति दर्ज कराते हुए फैसला बदलने की मांग SIR के बाद वाराणसी की आठ विधानसभा सीटों पर मतदाता की संख्या कम हुई है। ऐसे में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदेय स्थलों में वोट का समावेश किया गया। जिसके बाद जिले के करीब 180 पोलिंग बूथ समाप्त कर दिए गए। इस बात की सूचना पर वाराणसी कांग्रेस कमेटी ने कड़ी आपत्ति जताई है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एथेनॉल फैक्ट्री विवाद पर प्रबंधन ने दी सफाई:रोहन जायसवाल ने कहा- सभी मानकों का होगा पालन
    Next Article
    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर कार्यकर्ता सम्मेलन:रायबरेली में भाजपा ने दोहराया राष्ट्र एकता का संकल्प, कहा- उनका बलिदान प्रेरणा देने वाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment