Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर कार्यकर्ता सम्मेलन:रायबरेली में भाजपा ने दोहराया राष्ट्र एकता का संकल्प, कहा- उनका बलिदान प्रेरणा देने वाला

    16 hours ago

    2

    0

    रायबरेली में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में शाम 4:30 बजे हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संगठन की मजबूती के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के विचारों और आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने और संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों ने प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, सेवा, समर्पण और दृढ़ संकल्प का एक अद्वितीय उदाहरण है। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक को गोली लगी; दालमंडी में तोड़े गए तीन अवैध मकान
    Next Article
    गाजियाबाद में समाधान दिवस में पहुंचीं 197 शिकायतें:15 मामलों का मौके पर निस्तारण, बाकी संबंधित विभागों को भेजे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment