Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:4 घंटे तक CNG पंप आग से जलता रहा, दालमंडी में अब तक 164 मकानों पर चला हथौड़ा

    17 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, वाराणसी की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… काशी हिंदू विश्वविद्यालय पर्वतारोहण केंद्र का 14 सदस्यीय दल हिमाचल प्रदेश की 17,352 फीट ऊंची फ्रेंडशिप पीक फतह करने के लिए रवाना हुआ। वहीं, एक दिव्यांग छात्र रिजल्ट जारी न होने का आरोप लगाते हुए वीसी के ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गया। छात्र का कहना है कि महीनों से विभाग और परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसी ही 10 खबरें सिलसिलेवार पढ़िए… 1- दालमंडी में 3 मकानों पर चला VDA का बुलडोजर:एक दिन पहले कराई गई थी खाली करने की मुनादी, अब तक 164 मकानों पर चला हथौड़ा दालमंडी में विकास प्राधिकरण ने 3 अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया। मोहर्रम के चलते शिया समुदाय ने कार्रवाई रोकने की मांग की थी, लेकिन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रही। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। दालमंडी शिया बहुल इलाका है, जहां मोहर्रम के दौरान सुबह 7 बजे से रात 2 बजे तक मजलिसें आयोजित होती हैं। पढ़ें पूरी खबर…. 2- गंगा आरती में शामिल हुए अभिनेता मकरंद देशपांडे:नए प्रोजेक्ट की शूटिंग को लेकर पहुंचे वाराणसी, बोले- काशी अद्भुत नगरी है अभिनेता मकरंद देशपांडे इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए वाराणसी में हैं। उन्होंने अस्सी घाट पर आयोजित विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में आम श्रद्धालु की तरह हिस्सा लिया। मकरंद ने कहा कि काशी आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। गंगा आरती ने उन्हें अद्भुत शांति व सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराया। पढ़ें पूरी खबर… 3- जिस वार्ड में निगम कार्यालय, वहां टूटी सड़कें-उफनाते सीवर:वार्ड-10 के रहवासी बोले- बारिश में गंदा पानी घरों में घुस जाता है, बीमारी फैलती है वाराणसी के वार्ड-10 शिवपुरवा में नगर निगम का प्रधान कार्यालय होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यहां टूटी सड़कें, बजबजाते सीवर, जलभराव और दूषित पेयजल जैसी समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा में लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद न तो नालियों की सफाई होती है और न ही वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 4- BHU वीसी कार्यालय के बाहर दिव्यांग छात्र का धरना: बोला- सेशनल मूल्यांकन में दिया जा रहे कम अंक काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एक दिव्यांग छात्र ने परिणाम जारी न होने से नाराज होकर केंद्रीय कार्यालय के मुख्यद्वार पर धरना शुरू कर दिया। छात्र का आरोप है कि विश्वविद्यालय पोर्टल पर उसके अंक अपलोड नहीं किए गए, जिससे उसका रिजल्ट लंबे समय से लंबित है। छात्र का कहना है कि विभाग और परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के कई चक्कर लगाने के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। पढ़ें पूरी खबर…. 5- 'डॉक्टर साहब कान में आवाज गूंजती है..सब बुरे हैं':वाराणसी में इलाज कराने पहुंची महिला, 2 बार सुसाइड की कोशिश कर चुकी वाराणसी के मानसिक चिकित्सालय में इलाज के लिए पहुंची 30 वर्षीय महिला ने डॉक्टर से कहा कि कोई उसके कान में लगातार गलतियां करने की बात कहता है। महिला दो बार आत्महत्या की कोशिश भी कर चुकी है। मनोचिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने जांच और काउंसलिंग के बाद उसे सिजोफ्रेनिया (स्किज़ोफ्रेनिया) से पीड़ित बताया। पढ़ें पूरी खबर… 6- वाराणसी देश का तीसरा सबसे गर्म शहर, तापमान 43°C:मंदिर मार्ग पर नगर निगम ने ग्रीन शेड लगाया, गर्मी से बिजली की खपत 900 मेगावाट वाराणसी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे शहर पिछले 24 घंटे में देश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने 24 जून तक लू का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 25 जून के बाद बादलों की आवाजाही के साथ मौसम में बदलाव के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर… 7- दालमंडी से गुजरा 3 मोहर्रम का दुलदुल का जुलूस:वाराणसी में 100 साल पुरानी परंपरा, जायरीन सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझते रहे मोहर्रम की तीन तारीख पर नवाब की ड्योढ़ी से मन्नती दुलदुल का जुलूस निकाला गया। दालमंडी में ध्वस्तीकरण के बाद यह पहला जुलूस था, जो टूटे मकानों के बीच से होकर गुजरा। सैकड़ों अकीदतमंदों ने नौहा-ख्वानी और मातम करते हुए कर्बला के शहीदों को याद किया। चौक से नई सड़क तक 650 मीटर की दूरी तय करने में जुलूस को करीब तीन घंटे लगे। पढ़ें पूरी खबर… 8- काशी विश्वनाथ मंदिर में स्कंदषष्ठी पर भगवान कार्तिकेय का पूजन:क्यों की जाती है भगवान कार्तिकेय की पूजा, जानिए धार्मिक और पौराणिक महत्व स्कंद षष्ठी के अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम में भगवान कार्तिकेय का वैदिक रीति-रिवाजों से विशेष पूजन, अभिषेक और अर्चन किया गया। इस दौरान विद्वान आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ विशेष अनुष्ठान संपन्न कराए और जनकल्याण, सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य व राष्ट्र की उन्नति की कामना की। स्कंद षष्ठी भगवान कार्तिकेय की आराधना का प्रमुख पर्व माना जाता है। पढ़ें पूरी खबर…. 9- BHU के 14 स्टूडेंट्स फ्रेंडशिप पीक अभियान पर निकले:17,352 फीट ऊंची चोटी फतह करने का लक्ष्य, महिला पर्वतारोही नेतृत्व कर रहीं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय पर्वतारोहण केंद्र का 14 सदस्यीय दल शनिवार को हिमाचल प्रदेश की फ्रेंडशिप पीक अभियान के लिए रवाना हुआ। कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर दल को विदा किया। प्रशिक्षक बलराम यादव और शिवनारायण यादव के नेतृत्व में टीम 17,352 फीट ऊंची फ्रेंडशिप पीक फतह करने का प्रयास करेगी। पढ़ें पूरी खबर… 10- वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर 4 घंटे दहशत-हड़कंप में बीते:CNG पंप की भीषण आग रात 1 बजे बुझी, 11 दमकल गाड़ियां लपटों से जूझीं फूलपुर के करखियाव औद्योगिक क्षेत्र में गेल के पंप और गोदाम में लगी भीषण आग ने औद्योगिक क्षेत्रों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहत की बात यह रही कि पछुवा हवा के चलते आग एग्रो पार्क तक नहीं पहुंची, जिससे कई फैक्ट्रियां और गोदाम बड़े नुकसान से बच गए। यदि आग एग्रो पार्क तक पहुंच जाती तो करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका थी। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में पति ने पत्नी को फावड़े से काट डाला:पुलिस को फोन कर बोला- साहब मुझे गिरफ्तार कर लो, लव मैरिज की थी
    Next Article
    KGMU के रेजिडेंट डॉक्टर ने मरीज को निजी अस्पताल भेजा:गलत खून चढ़ाने से मौत, परिजनों ने FIR के लिए थाने में दी शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment