Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:सामूहिक विवाह में मुस्लिम जोड़े का निकाह, पल्लवी पटेल बोलीं- सिराथू से ही चुनाव लड़ूंगी

    21 hours ago

    3

    0

    नमस्कार, वाराणसी की कल (गुरुवार) की बड़ी खबरें…अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि उनकी बेटी और सिराथू विधायक पल्लवी पटेल 2027 का विधानसभा चुनाव सिराथू सीट से ही लड़ेंगी। वहीं, राजातालाब में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में 95 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया। अब पढ़िए सिलसिलेवार 10 खबरें- 1. यूपी में चुनाव से पहले 23 इंस्पेक्टरों के तबादले: वाराणसी कमिश्नरेट से प्रयागराज, लखनऊ और गोरखपुर भेजे गए यूपी में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में तबादले किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात 23 निरीक्षकों को दूसरे जिलों और कमिश्नरेट में भेजा है। इनमें 10 को प्रयागराज, 7 को लखनऊ, 4 को गोरखपुर जोन और एक-एक को आगरा व गौतमबुद्धनगर भेजा गया है। 25 नवंबर को जारी आदेश के मुताबिक, एक जगह तीन साल की तैनाती पूरी करने वाले निरीक्षकों का चुनाव के मद्देनजर स्थानांतरण किया गया है। पढ़िए पूरी खबर…. 2. BJP विधायक बोले- सपा प्रमुख चुनावी हिन्दू:कहा- संविधान की किताब लेकर घूमने वाले पन्ने भी नहीं पलटते संविधान दिवस पर भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सपा प्रमुख और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने सपा नेताओं के राम मंदिर दर्शन की बात पर उन्हें ‘चुनावी हिंदू’ बताया। विधायक ने कहा कि संविधान की किताब लेकर घूमने वाले लोग उसके पन्ने तक नहीं पलटते। भाजपा सरकार में ही संविधान सुरक्षित और मजबूत रह सकता है। इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन को ‘ठगबंधन’ भी करार दिया। पढ़िए पूरी खबर… 3. पल्लवी पटेल बोलीं- 2027 में सिराथू से ही लड़ूंगी चुनाव:वाराणसी में रोजगार-भागीदारी यात्रा निकाली, गठबंधन पर भी दिए संकेत अपना दल (कमेरावादी) की रोजगार एवं भागीदारी यात्रा काशी से शुरू हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के साथ पहुंचीं सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने सारनाथ में महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने ऐलान किया कि 2027 का विधानसभा चुनाव सिराथू सीट से ही लड़ेंगी। कहा, "जिस सीट ने मुझे सम्मान और पहचान दी, उसी से दोबारा चुनाव लड़ने का दावा करूंगी।" उन्होंने भाजपा सरकार पर युवाओं और संविदा कर्मचारियों के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया। पढ़िए पूरी खबर… 4. काशी पहुंचीं बंगाली अभिनेत्री सुभाष्री गांगुली: बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी; चखा बनारसी चाट का स्वाद बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सुभाष्री गांगुली गुरुवार को धर्मनगरी काशी पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ और बाबा काल भैरव के दरबार में हाजिरी लगाई।अभिनेत्री ने काशी की गलियों में पैदल घूमकर मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। पढ़िए पूरी खबर… 5. वाराणसी में बढ़ने लगी ठंड, AQI 267 पहुंचा: अगले 48 घंटे में गिरेगा तापमान, सुबह कोहरे का भी अलर्ट वाराणसी में नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड बढ़ने लगी है। गुरुवार सुबह तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली और नमी 62% रही। वहीं, शहर का AQI 267 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले 48 घंटे में तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। सुबह हल्के से मध्यम कोहरे के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। पढ़िए पूरी खबर… 6. काशी में बढ़ी एयर प्यूरीफायर की मांग: प्रदूषण से बचने के लिए घरों और ऑफिस में खरीद रहे लोग, पिछले साल से ज्यादा बिक्री सर्दी की शुरुआत के साथ वाराणसी में वायु प्रदूषण को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। इसका असर बाजार में भी दिख रहा है। लोग घरों और ऑफिस में साफ हवा के लिए एयर प्यूरीफायर खरीद रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में इस बार मांग काफी बढ़ी है। पहले डॉक्टर अपने चेंबर के लिए इन्हें खरीदते थे, लेकिन अब आम लोग भी जानकारी लेने और खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि हर व्यक्ति को एयर प्यूरीफायर की जरूरत नहीं है। पढ़िए पूरी खबर… 7. काशी-तमिल संगमम 5.0 का शुभारंभ उपराष्ट्रपति करेंगे: सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद, मेहमानों को इडली-सांभर परोसे जाएंगे काशी और तमिलनाडु के सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूती देने के लिए काशी-तमिल संगमम का पांचवां संस्करण 28 नवंबर से शुरू होगा। नमो घाट पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 12 दिसंबर तक चलने वाले आयोजन का समापन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस बार थीम तमिल कवि तिरुवल्लुवर के ग्रंथ 'तिरुक्कुरल' पर आधारित है। इसके तहत 1380 शिक्षण संस्थानों में प्रतियोगिता होगी। चयनित विद्यार्थियों को 10 हजार रुपए की इंटर्नशिप मिलेगी। पढ़िए पूरी खबर… 8. राजातालाब में सामूहिक विवाह समारोह, 95 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ: एक मुस्लिम जोड़े का हुआ निकाह राजातालाब के आराजी लाइन ब्लॉक में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समारोह आयोजित हुआ। इसके लिए 99 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 95 जोड़े ही शामिल हुए। इनमें 94 हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज से हुआ, जबकि एक मुस्लिम जोड़े का निकाह पढ़ाया गया। नवविवाहितों को शासन की ओर से उपहार और गृहस्थी का सामान दिया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। पढ़िए पूरी खबर… 9. मां अन्नपूर्णा का 17 दिवसीय महाव्रत 29 नवंबर से: 17 गांठ वाला धागा बांधकर श्रद्धालु लेंगे संकल्प, 15 दिसंबर को होगा समापन काशी की अधिष्ठात्री देवी मां अन्नपूर्णा का 17 दिवसीय महाव्रत 29 नवंबर से शुरू होगा। मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की पंचमी से शुरू होकर यह व्रत 15 दिसंबर को चंपा छठ पर संपन्न होगा। मंदिर के महंत शंकर पुरी महाराज के मुताबिक, इस बार करीब 250 नए श्रद्धालु व्रत की परंपरा से जुड़ेंगे। 29 नवंबर को भक्तों को 17 गांठ वाला पवित्र धागा दिया जाएगा। महिलाएं इसे बाएं और पुरुष दाएं हाथ में धारण करेंगे। पढ़िए पूरी खबर… 10. संविधान दिवस पर करधना में 1 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई: छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण सेवापुरी के करधना गांव में गुरुवार को संविधान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आशा ट्रस्ट की ओर से हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने करधना बाजार में करीब एक किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई। इसके जरिए लोगों को संविधान, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया। पढ़िए पूरी खबर… जानिए आज के कार्यक्रम-
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में हिन्दू आध्यात्मिक मेले का दूसरा दिन आज:कन्यावंदन से होगी शुरूआत, कन्हैया मित्तल और फिल्म 'हनुमान अंश' के कलाकार होंगे शामिल
    Next Article
    कल मेरठ में पश्चिमांचल स्टार्टअप संवाद में शामिल होंगी राज्यपाल:सीसीएसयू में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई, बाहरी लोगों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment