Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी के यूपी कॉलेज में BSC छात्र की हत्या:क्लास रूम के बाहर 4 गोली मारी; हमलावर छात्र कूड़े में पिस्टल फेंककर भागा

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के यूपी कॉलेज परिसर में दिनदहाड़े बीएससी छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने क्लासरूम के बाहर छात्र को 4 गोलियां मारीं, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। दोस्त ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर हम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। आरोपी ने उन पर भी पिस्टल तान दी। इसके बाद पिस्टल कूड़े के ढेर में फेंककर फरार हो गया। वारदात के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। टीचर और छात्र दौड़कर मौके पर पहुंचे। छात्र को आनन-फानन में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात शुक्रवार दोपहर कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के बाहर हुई। वारदात के बाद छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। कैंपस में तोड़फोड़ की गई। कैंपस के बाहर भी छात्रों ने दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने यूपी कॉलेज के गेट बंद कर दिए। साथ ही आसपास की 150 से अधिक दुकानें बंद करा दी गई हैं। फिलहाल कॉलेज परिसर में सात थानों की पुलिस फोर्स तैनात है। आरोपी छात्र ने वारदात को अंजाम क्यों दिया, इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। मृतक छात्र की पहचान 23 साल के सूर्य प्रताप सिंह के रूप में हुई है। वह गाजीपुर का रहने वाला था, जबकि आरोपी मंजीत बीए सेकेंड ईयर का छात्र है। वह वाराणसी के चांदमारी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। 3 तस्वीरें देखिए… छात्र की हत्या से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की 500 मस्जिदों में आज फिर अलविदा की नमाज:29वें दिन चांद नही दिखने पर टली ईद, हाईअलर्ट के बीच दो शिफ्ट में इबादत
    Next Article
    हरदोई की चेतना को 'चिरैया' में अहम भूमिका:वेब सीरीज आज जिओ स्टार पर रिलीज, दिव्या दत्ता संग दिखीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment