Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी कोर्ट से चोरी के आरोपी को जमानत:सर्वेद मन्दिर दर्शन के दौरान बाइक चोरी का आरोप, 40-40 हजार का बांड भराया

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी कोर्ट के अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट (सप्तम) वर्तिका शुभानंद की अदालत ने चोरी के एक मामले में आरोपी अमित कुमार जायसवाल को 40-40 हज़ार रुपये की दो जमानते एवं बंधपत्र देने पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता राहुल यादव ने पक्ष रखा। अभियोजन पक्ष के अनुसार थाना बड़ागांव के भेलखा निवासी वादी विकास राजभर ने 5 दिसंबर 2025 को चौबेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 17 नवंबर 2025 को दोपहर लगभग एक बजे वह अपनी गाड़ी निशुल्क पार्क में खड़ी करके सर्वेद मन्दिर दर्शन करने गया था। जब वह दर्शन करके वापस आया तो उसकी बाईक नही थी। युवक ने काफी देर तक इधर उधर देखा तो नही पता चला। कैमरा चेक करवाया तो एक व्यक्ति उसकी गाड़ी लेकर जाता दिखायी दिया। पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर विवेचना शुरू की तो अमित कुमार जायसवाल का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। जिसे कोर्ट ने जमानत पर रिहाई दे दी ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जूही में आरोपी की मौत से हंगामा, चौकी का घेराव:बहन बोली- तीन दिन तक थाने में पीटा, पुलिस वालों ने भाई को मार डाला
    Next Article
    मिडिल ईस्ट में जंग के बीच कुद्स दिवस... 1979 से मुस्लिम एकजुटता और प्रतिरोध की वैश्विक पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment