Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में 20 हजार रिश्वत लेते JE और लाइनमैन गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने पावर हाउस से पकड़ा, बिजली चोरी बताकर FIR कराने की धमकी दी थी

    4 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के जेई और लाइनमैन को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों ने बिजली चोरी के मामले में कार्रवाई की धमकी देकर 50 हजार रुपए मांगे थे। पीड़ित युवक ने ने डर के चलते समय मांगा, लेकिन जेई और लाइनमैन लगातार दबाव बना रहे थे। आरोपियों ने कहा- 20 हजार रुपए देने पर मामला रफा-दफा कर दिया जाएगा। इसके बाद पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। एंटी करप्शन टीम ने केमिकल लगे नोट देकर योजना बनाई। शुक्रवार को 20 हजार रुपए लेने के दौरान एंटी करप्शन टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला मंडुआडीह थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… काया बिल के चलते मेरे घर की लाइट काटी मंडुआडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले शुभम ने बताया- बकाया बिल के चलते मेरे घर की लाइट काट दी गई थी। बिजली कटने के बाद मैं बिजली विभाग के कार्यालय गया। इसके बाद जेई नवनीत यादव मेरे घर आए और जांच के बाद कहा- तुम चोरी की बिजली चलाते हो। इसके बाद कहा- तुम पर एफआईआर होगी। बिजली चोरी का केस दर्ज कराने की धमकी देकर मुझसे 50 हजार रुपए मांगे। इस पर मैं डर गया तो बोले की 20 हजार रुपए दे दो मामला रफा दफा कर देंगे। शुभम ने बताया- मैंने रुपए देने के लिए कुछ दिन की मोहलत मांगी थी, लेकिन वो बार-बार दबाव बना रहे थे। इस पर मैंने एंटी करप्शन टीम को लिखित में शिकायत दी। एंटी करप्शन टीम ने केमिकल लगी नोट दी शुभम श्रीवास्तव ने बताया- जांच के बाद एंटी करप्शन टीम ने मुझे केमिकल लगी नोट दी। एंटी करप्शन के अधिकरियों ने जिलाधिकारी को सूचना देकर मुझे तय स्थान पर पहुंचने के लिए कहा। मंडुआडीह पावर हाउस पर जेई और लाइनमैन इंतजार कर रहे थे। प्लान के अनुसार मैंने ने जेई नवनीत यादव और लाइनमैन लक्ष्मण को 20 हजार रुपए दिए। जैसे ही आरोपियों ने पैसे लिए, एंटी करप्शन टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। नवनीत के पास से 20 हजार रुपए बरामद हुए। वहीं, उसकी जेब से और भी रुपए बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें….. 'किसी ने पत्नी तो किसी ने बहन बनाकर दरिंदगी की':गोरखपुर में छात्रा से 10 लोगों ने रेप किया, दर्द बयां करते-करते रो पड़ी ऑटो चलाने वाले मुकेश ने शादी का झांसा दिया। मेरी मांग में सिंदूर भरा। वह होटलों में मुझे पत्नी बनाकर ले जाता। वहां 4-4 घंटे रहकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता था। एमबीए की पढ़ाई कर रहा मानवेंद्र मुझे अपने कमरे पर ले गया। मकान मालिक से बताया कि छोटी बहन आई है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा विधायक की सीट से सबसे कम वोटर्स हटे:बहराइच से 4 लाख 26 हजार मतदाताओं के नाम हटे, जिले में कुल 22 लाख 21 हजार वोटर्स
    Next Article
    लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई:CDO ने वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की बैठक में दी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment