Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में 4.31 करोड़ का GST फर्जीवाड़ा:फर्जी फर्म बनाकर करोड़ो का खेल, पंजाब का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी क्राइम ब्रांच और चौबेपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 4.31 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े में एक वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सूरज वर्मा (28) है, जो पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोविंदगढ़ का निवासी है। फर्जी फर्म बनाकर किया बड़ा खेल जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी फर्मों के जरिए सरकार को चूना लगा रहा था। इससे पहले उसके साथी मो. फरहान को 22 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच में खुला बड़ा राज मामले का खुलासा तब हुआ जब राज्य कर विभाग ने 'सिंह इंटरप्राइजेज' नाम की फर्म की जांच की। यह फर्म सारनाथ के पते पर रजिस्टर्ड थी, लेकिन वहां कोई असली ऑफिस नहीं मिला। बिना माल सप्लाई दिखाकर करोड़ों का खेल फर्म ने मई 2025 में बिना कोई सामान दिए ही 21.49 करोड़ की सप्लाई दिखा दी। इस फर्जी तरीके से पंजाब, दिल्ली और गुजरात की पांच फर्मों को 4.31 करोड़ से ज्यादा का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) ट्रांसफर किया गया। पुलिस टीम ने ऐसे पकड़ा आरोपी गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अनुराग कुमार तिवारी, आयुष पाण्डेय, कांस्टेबल मयंक त्रिपाठी और मनीष बघेल शामिल रहे। जेल भेजा गया आरोपी आरोपी के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘बीडा के विकसित होने पर रुकेगा पलायन’:मंत्री बेबी रानी बोली- झांसी विकास और औद्योगिक निवेश की नई पहचान बनेगी
    Next Article
    PNB की मदद से स्कूलों में सुविधा बढ़ी:काजीपुर स्कूल को RO सहित कूलर, दृष्टिबाधित विद्यालय को मिलीं 5 आलमारियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment