Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में आज CM और रेल मंत्री, रूट डायवर्जन एक्टिव:मैदागिन-गोदौलिया नो व्हीकल जोन, कचहरी से पुलिस लाइन तक नहीं चलेंगे ऑटो-ई-रिक्शा

    3 hours ago

    1

    0

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने काशी आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के रूट को देखते हुए डायवर्जन किया गया है। ये डायवर्जन 3 घंटे पहले से शुरू होगा और कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। ऐसे आज वाराणसी में निकलने से पहले डायवर्जन प्लान को अच्छे से जान लें। ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। इस दौरान मैदागिन से गोदौलिया के बीच के प्रमुख व्यापारिक एवं धार्मिक मार्ग को पूरी तरह से 'नो व्हीकल जोन' घोषित किया गया है।यातायात पुलिस किसी भी असुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये हैं। जिसमें ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 7839856994 और ट्रैफिक हेल्पलाइन: 7317202020 पर कॉल कर समस्या का समाधान लिया जा सकता है। कचहरी से पुलिस लाइन मार्ग ई-रिक्शा और ऑटो के लिए पूरी तरह बंद अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) अंशुमान मिश्रा ने इस संबंध में विस्तृत एडवायजरी जारी करते हुए बताया कि अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) के सुरक्षा प्रोटोकॉल और शहर में संभावित जाम की स्थिति से निपटने के लिए ई-रिक्शा और ऑटो के संचालन पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। यहां जानिए आजका पूरा ट्रैफिक प्लान 1. कचहरी से पुलिस लाइन से चौकाघाट तक ऑटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित। 2. लकड़ीमंडी, चौकाघाट से लहुराबीर से मैदागिन से विश्वेश्वरगंज तक ऑटो व ई-रिक्शा बंद। 3. अंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कॉलेज, गिलट बाजार तक ऑटो/ई-रिक्शा बंद। 4. कैंट रेलवे स्टेशन से BHU वाया लहरतारा, भिखारीपुर जाने वाले ऑटो सिगरा-रथयात्रा रूट से जाएंगे। 5. राजघाट पुल, सूजाबाद की तरफ से मालवाहक वाहन बंद रहेंगे। 6. बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहा से भारी वाहनों को बाबतपुर एयरपोर्ट/हरहुआ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, बड़ागांव की तरफ डायवर्ट। 7. हरहुआ ओवरब्रिज से बाबतपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसें हरहुआ ओवरब्रिज के ऊपर नहीं जाएंगी, हरहुआ रिंग रोड चौराहा की तरफ डायवर्ट। 8. जनपद जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड अण्डरपास चौराहा तक आएंगी, वहां से परमपुर की तरफ डायवर्ट, थाना लोहता होते हुए चांदपुर चौराहा तक आएंगी। 9. जनपद प्रयागराज, मिर्जापुर से आने वाली बसें मुड़ैला तिराहा तक ही आएंगी, वापस कर दी जाएंगी। 10. अखरी अण्डरपास की तरफ से आने वाली बसें तिखरापुर तिराहा की तरफ नहीं जाएंगी, मोहनसराय/डाफी की तरफ डायवर्ट। 11. नरिया तिराहा से किसी भी वाहन को भिखारीपुर तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, करौंदी की तरफ डायवर्ट होकर चितईपुर होकर जाएंगे। 12. भिखारीपुर तिराहा से वाहनों को मण्डुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, सुंदरपुर-चांदपुर की तरफ डायवर्ट। 13. लहरतारा चौराहा से मण्डुवाडीह/कैंट स्टेशन की तरफ वाहन नहीं जाएंगे, इंग्लिशियालाइन की तरफ डायवर्ट। 14. रथयात्रा चौराहा से महमूरगंज तिराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे, सिगरा की तरफ डायवर्ट। 15. आकाशवाणी तिराहा से महमूरगंज की तरफ वाहन नहीं, सिगरा की तरफ डायवर्ट। 16. महमूरगंज ओवरब्रिज से मण्डुवाडीह चौराहा की तरफ वाहन नहीं, महमूरगंज तिराहा की तरफ डायवर्ट। 17. महमूरगंज तिराहा से रथयात्रा स्कूल, लहरतारा की तरफ वाहन नहीं, आकाशवाणी/ककरमत्ता ओवरब्रिज की तरफ डायवर्ट। 18. अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर, मैदागिन की तरफ जाने वाले चार पहिया, टेम्पो ट्रेवलर, रोडवेज बसों को लकड़ीमंडी की तरफ डायवर्ट, जो गोगड्डा होकर जाएंगे। 19. मैदागिन से गोदौलिया के बीच समस्त वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित। 20. विश्वेश्वरगंज तिराहा से चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, गोगड्डा की तरफ डायवर्ट।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को किया नमन:सीएम योगी ने एक्स पर दी श्रद्धांजलि, कहा- राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता में निहित है
    Next Article
    ओवरब्रिज पर सुरक्षा इंतजाम नहीं हुए तो पिता अनशन करेंगे:टीचर ने अफसरों को 12 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया, बेटे की गिरकर जान गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment