Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को किया नमन:सीएम योगी ने एक्स पर दी श्रद्धांजलि, कहा- राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता में निहित है

    6 hours ago

    2

    0

    देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के महानगर संगठन की ओर से हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। जीपीओ पार्क में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम लखनऊ के हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान नेताओं ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में सरदार पटेल के योगदान को याद किया। सरदार पटेल को आधुनिक भारत के निर्माण और देशी रियासतों के एकीकरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए याद किया गया। सीएम योगी ने एक्स पर दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सरदार पटेल को नमन किया। उन्होंने लिखा, “आधुनिक भारत के शिल्पकार, लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक बधाई।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरदार साहब का जीवन इस शाश्वत सत्य का उद्घोष है कि राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता में और एकता का सामर्थ्य राष्ट्र प्रथम की भावना में निहित है। मां भारती की सेवा को समर्पित उनका जीवन हम सभी को एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा देता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नंदवारा दोहरे हत्याकांड में नए तथ्यों की पड़ताल:बांदा में SIT ने गांव पहुंचकर तीन घंटे की जांच
    Next Article
    वाराणसी में आज CM और रेल मंत्री, रूट डायवर्जन एक्टिव:मैदागिन-गोदौलिया नो व्हीकल जोन, कचहरी से पुलिस लाइन तक नहीं चलेंगे ऑटो-ई-रिक्शा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment