Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में आतंकियों को फंडिंग में डॉक्टर के घर रेड:बेटे से पूछताछ में जुटी ATS, लैपटॉप-मोबाइल में मिला पाकिस्तान से कनेक्शन

    10 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में आतंकियों को फंडिंग करने वाले डॉक्टर के घर पर यूपी-मुंबई ATS और इंटेलिजेंस ब्यूरो की रेड पड़ी। टीम मंगलवार सुबह डॉक्टर के घर पहुंची और उसके मोबाइल-लैपटॉप और प्रिंटर को कब्जे में लिया। इसके बाद डॉक्टर के घरवालों से पूछताछ की। रेड लगभग 7 घंटे तक चली है। मोबाइल, लैपटॉप और बैंक अकाउंट की डिटेल में लाखों रुपए के टर्न ओवर की जानकारी मिली है। साथ ही डॉक्टर का पाकिस्तानी लोगों और कश्मीर के संगठनों से कनेक्शन भी मिला है। वह कई संदिग्धों के टच में है। उनके नंबर फोन में सेव मिले हैं। मौके पर आईबी के अधिकारी भी मौजूद हैं। डॉक्टर के घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात है। इस कार्रवाई के पीछे लखनऊ में पकड़े 4 आतंकियों से मिला इनपुट बताया जा रहा है। मामला आदमपुर थाना क्षेत्र का है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला वाराणसी के पठानी टोला इलाके के आदमपुर में डॉ. डॉ. आरिफ अंसारी रहता है। डॉ. आरिफ अंसारी बाल रोग विशेषज्ञ हैं और हाजरा हॉस्पिटल चलाता है। उसके 3 भाई साड़ी का कारोबार करते हैं। इसके चलते उन लोगों का अक्सर बाहर आना-जाना लगा रहता है। डॉक्टर आरिफ अंसारी का 20 साल का बेटा अबु बकर NEET की तैयारी कर रहा है। ATS की टीम उससे पूछताछ में जुटी है। अबु बकर के भी मोबाइल और लैपटॉप की जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें, तो अबु बकर पर एक कश्मीरी हैंडल से व्हाट्सएप चैट के जरिए बातचीत करने का आरोप है। वह पाकिस्तान के संदिग्ध लोगों के संपर्क में था। डॉक्टर के घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात डॉक्टर के घर पर रेड की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद डॉक्टर के घर के बाहर और आसपास पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई। जिस गली में टीम पहुंची थी, उसमें स्थानीय लोगों का छोड़कर किसी को नहीं जाने दिया जा रहा था। हालांकि, इस मामले में एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह और आदमपुर इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा ने पुष्टि नहीं की है। रेड के बीच में ही ATS इंस्पेक्टर भारत भूषण डॉक्टर के घर से बाहर निकले। मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि हम नहीं कुछ भी बता नहीं सकते। डॉ. अंसारी बहुत ही सभ्य और नेक इंसान- स्थानीय स्थानीय सरफराज अहमद ने बताया- डॉ. अंसारी बहुत ही सभ्य और नेक इंसान हैं और पूरे समाज में उनका अच्छा नाम है। मैं अभी अपनी दुकान से आया है और उसे इस घटना के बारे में पता चला। इतने अच्छे लोगों के साथ ऐसा क्या हो गया। उन्होंने कहा कि अंसारी जी का लड़का बहुत ही नेक और सीधा है। पूरे मोहल्ले और समाज में आप कहीं भी पता कर सकते हैं, उनका पूरा परिवार बहुत अच्छा है। उन्होंने बताया कि लड़का NEET की तैयारी कर रहा है और बहुत ही प्रतिभाशाली है। वह बाहर जाने के बजाय यहीं रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा है। लखनऊ से पकड़े गए संदिग्धों से जुड़ रहे तार 10 अप्रैल को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास से ATS ने 4 संदिग्ध पकड़े थे। जांच में इन चारों के संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समेत अन्य आतंकी संगठन से होने के संकेत मिले हैं। एजेंसियों को यह भी इनपुट मिला कि मुंबई, लखनऊ और वाराणसी में टेरर फंडिंग के जरिए नेटवर्क सक्रिय किया जा रहा था। इन्हीं इनपुट के आधार पर एटीएस ने वाराणसी में छापेमारी की है। फिलहाल एजेंसियां इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच, कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजैक्शन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही हैं। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… आगरा में BJP नेता का डांसर के साथ VIDEO, होटल संचालक को वसूली के लिए धमकाया आगरा में खुद को भाजपा नेता बताने वाले महिपाल चौधरी का अब होटल में डांसर के साथ वीडियो सामने आया है। इसमें महिपाल कुर्सी पर बैठा दिख रहा। कमरे में दो लड़कियां डांस कर रही हैं। हालांकि, ये वीडियो कब का है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी ने ट्रम्प से 40 मिनट बातचीत की:कहा- भारत के लोग आपसे प्यार करते हैं; ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद पहली बातचीत
    Next Article
    लखीमपुर में अंबेडकर मूर्ति तोड़ने पर बवाल:पुलिस पर पथराव किया, कई गाड़ियां तोड़ीं; आरोप- लाठीचार्ज से बिगड़े हालात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment