Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में अभिनेता संजय मिश्रा का सादा अंदाज़:गलियों और घाटों में घूमे, सैंडविच खाया; बोले- काशी बदल रही, लेकिन आत्मा वही

    4 hours ago

    2

    0

    बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता संजय मिश्रा इन दिनों वाराणसी के दौरे पर हैं। अपने सहज और सरल स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले संजय मिश्रा इस दौरान बनारस की गलियों में बिल्कुल आम व्यक्ति की तरह घूमते हुए नजर आए। उन्होंने ब्राह्मनाल स्थित मौली टी स्टाल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ बैठकर चाय का आनंद लिया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने उनके साथ बातचीत की और उनके साथ समय बिताया। संजय मिश्रा का यह सादगी भरा अंदाज़ लोगों को काफी पसंद आया। वह काल भैरव मंदिर भी दर्शन करने पहुंचे। पहले देखें तस्वीर… अभिनेता ने काशी के प्रसिद्ध गंगा घाट का भी भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि काशी काफी बदल रही है, लेकिन इसकी आत्मा आज भी वही है। संजय मिश्रा ने एक दुकान पर खड़े होकर सैंडविच बनवाया। उन्होंने कहा कि मुझे खाना बनाना बहुत पसंद है। यह मेरे लिए सुकून देने वाला काम है। अब जानिए कैसा रहा संजय मिश्रा का जीवन संजय मिश्रा का जन्म वर्ष 1963 में बिहार के दरभंगा में हुआ था। उनके पिता शंभूनाथ मिश्रा एक पत्रकार थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी के केंद्रीय विद्यालय, बीएचयू परिसर से हुई। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) से 1989 में अभिनय की पढ़ाई पूरी की। संजय मिश्रा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविज़न धारावाहिक चाणक्य से की। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया। उन्हें आंखों देखी (2015) के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर से सम्मानित किया गया। उन्होंने गोलमाल: फन अनलिमिटेड, धमाल, प्रेम रतन धन पायो और टोटल धमाल जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा, वे फिल्म राखोश में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं, जो भारत की पहली पीओवी तकनीक पर आधारित हिंदी फिल्म मानी जाती है। बनारस से संजय मिश्रा खास जुड़ाव वाराणसी से उनका पुराना नाता रहा है, क्योंकि उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा यहीं से प्राप्त की थी। यही कारण है कि इस यात्रा के दौरान उनका भावनात्मक जुड़ाव भी साफ नजर आया है। वह जब अपने शूटिंग से खाली होते हैं तो वाराणसी पहुंच जाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज 20 इलाकों में बिजली का शटडाउन:केस्को कराएगा पोल लगाने और यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम, 6 घंटे तक रहेगी कटौती
    Next Article
    'हिंदू एक डरपोक कौम है'... 'धुरंधर 2' के इस एक्टर ने एक डायलॉग से लूट ली लाइमलाइट, ट्रोलर्स को कहा- "मैं पाकिस्तान से नहीं हूं..."

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment