Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में 29 मार्च को राष्ट्रीय आयुर्वेद सेमिनार:आयुष एडवाइजर और AIIMS डायरेक्टर करेंगे उद्घाटन, आठ राज्यों के प्रतिनिधि शामिल

    1 hour ago

    2

    0

    बुलंदशहर में 29 मार्च को 'ऑटोइम्यून डिसऑर्डर में आयुर्वेद थैरेपी एवं मैनेजमेंट' विषय पर एक राष्ट्रीय आयुर्वेद सेमिनार आयोजित किया जाएगा। यह सेमिनार अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन, जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी बुलंदशहर और राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में रविंद्र नाट्यशाला में होगा। सेमिनार का उद्घाटन भारत सरकार के आयुष विभाग के एडवाइजर डॉ. कौस्तुभ उपाध्याय और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली के डायरेक्टर प्रोफेसर प्रदीप प्रजापति करेंगे। वैद्य ताराचंद शर्मा इसकी अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ की डायरेक्टर डॉ. वंदना सिरोहा, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर अरुण कुमार त्रिपाठी, भारतीय चिकित्सा परिषद के रजिस्ट्रार डॉ. अखिलेश कुमार वर्मा, एनसीआईएसएम के सदस्य डॉ. अतुल कुमार वार्ष्णेय और एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय शामिल होंगे। वैद्य अच्युत कुमार त्रिपाठी और वैद्य गोपाल दत्त शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। प्रोफेसर अशोक कुमार द्विवेदी, प्रोफेसर बाबू राम त्रिपाठी, प्रोफेसर जगन्नाथ हरियन और प्रोफेसर सूर्यांशुदत्त शर्मा को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। सेमिनार में बागपत से डॉ. विनय चौधरी और दिल्ली से डॉ. विजय बेरीवाल मुख्य वक्ता होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर यमुनापुरम स्थित समता आयुर्वेदिक सेंटर पर एक बैठक आयोजित की गई थी। कार्यक्रम संयोजक और क्षारसूत्र एवं पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ वैद्य हितेश कौशिक ने बैठक को संबोधित करते हुए सेमिनार की जानकारी दी। बैठक में डॉ. शिव कुमार शर्मा, डॉ. कुबेर दत्त शर्मा, डॉ. बोबी चौधरी, डॉ. एस.सी. पालीवाल, डॉ. अजय खन्ना और डॉ. एस.सी. गर्ग सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज वासंती वार्षिक महोत्सव में CM योगी शामिल होंगे:गोरखपुर के भारत सेवा आश्रम में बंगाली रीती-रिवाज से होती है दुर्गा पूजा
    Next Article
    बुलंदशहर में 29 मार्च को राष्ट्रीय आयुर्वेद सेमिनार:ऑटोइम्यून रोगों पर देशभर के विशेषज्ञ करेंगे चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment