Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत:महिला और किशोर गंभीर घायल, शादी में जा रहे थे

    1 hour ago

    2

    0

    वाराणसी में चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव के पास गुरुवार को सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला और किशोर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों का इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, बड़ागांव थाना क्षेत्र के धर्ममनपुर निवासी संतोष राजभर का 20 वर्षीय प्रिंस राजभर अपनी बाइक से चोलापुर के चमरहा भोहर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर मंजू (40) और मनदीप राजभर (15) भी सवार थे। नेहिया गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रिंस राजभर को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों का इलाज जारी है। एक साल पहले हुई थी शादी प्रिंस अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। प्रिंस की दो बहनें हैं। उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले मिर्जापुर निवासी सपना से हुई थी। अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसरा है। घटना की सूचना मिलते ही गोसाईपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डूडा कर्मी विक्रांत और राखी कश्यप की हत्या का खुलासा:दोनों के शव सहारनपुर में मिले, बागपत से ले जाकर फार्महाउस में मर्डर की आशंका
    Next Article
    CISCE 10वीं का रिजल्ट जारी:कानपुर में श्रेष्ठी सिंह ने 99.8% के साथ किया टॉप, स्कूलों में जश्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment