Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में बैंक मैनेजर समेत टीम को बंधक बनाया:कर्ज वसूली पर दुकान में 30 मिनट तक कैद किया, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गोसाईपुर गांव में बैंक कर्ज की वसूली करने गई टीम के साथ बदसलूकी और बंधक बनाने का मामला सामने आया है। बैंक ऑफ इंडिया काजीसराय शाखा के अधिकारियों को एक दुकान के भीतर बंद कर उनके साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की की गई। मामले में बैंक मैनेजर द्वारा चोलापुर पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है हालांकि अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। दरअसल, बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय में बैंक ऑफ इंडिया का शाखा है। यहां के प्रबंधक समीर कुमार सिंह ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि वे टीम के साथ मंगलवार शाम छोटा गोसाईपुर निवासी सच्चिदानंद मिश्रा के प्रतिष्ठान ‘रुद्रा जनरल स्टोर’ पर पहुंचे थे। मैनेजर का आरोप है कि सच्चिदानंद ने चार लाख रुपये का लोन लिया था, जिसकी किश्तें लंबे समय से बकाया थीं। जैसे ही टीम दुकान पर पहुँची सच्चिदानंद और उसके पिता रमेश चंद्र मिश्रा ने बातचीत के बहाने अधिकारियों को दुकान के अंदर बुलाया। इसके तुरंत बाद आरोपियों ने दरवाजा बंद कर दिया। 30 मिनट तक कमरे में रखा बंद बैंक मैनेजर द्वारा चोलापुर थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बैंक कर्मियों को लगभग आधे घंटे तक दुकान के भीतर बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान आरोपियों ने कर्ज चुकाने से साफ इनकार कर दिया और बैंक अधिकारियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की भी की। बैंक के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि संबंधित ऋण खाते में 21,364 रुपए की राशि बकाया थी, जिसे जमा न करने पर 20 मार्च को खाता एनपीए घोषित होना तय था। इस संबंध में एसओ चोलापुर, दीपक कुमार ने बताया कि बैंक की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में पिता-पुत्र पर किया हमला:दबंगों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा, दोनों गंभीर घायल
    Next Article
    शक्ति की उपासनाः कल से चैत्र नवरात्रि शुरू:प्रयागराज में सज गए देवी के दरबार, मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सुरक्षा पुख्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment