Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में बनेगा कैंसर सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल:AD हेल्थ बोले, अत्याधुनिक संसाधनों से लैस होगा, कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में इलाज के लिए सिर्फ आसपास के जिले ही नहीं बल्कि राज्यों से भी मरीज पहुंचते हैं। यही कारण है BHU जैसे बड़े संस्थानों में मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार भी करना होता है। आने वाले दिनों में कैंसर पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलने वाली है। यहां 100 बेड का कैंसर केयर हास्पिटल बनाने की तैयारी तेज हो गई है। यह अत्याधुनिक संसाधनों से लैस होगा। जनपद के आराजीलाइन विकासखंड को इसके लिए चुना गया है। इसके लिए जमीन की तलाश भी शुरू हो गई है। इसके लिए लखनऊ स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान को नोडल एजेंसी बनाया गया है। दरअसल, पिछले दिनों योगी सरकार ने निर्णय लिया था कि प्रदेश के सभी मंडलों में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कैंसर सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाया जाएगा। कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी की भी मिलेंगी सुविधाएं अभी बड़ी संख्या में आने वाले कैंसर मरीजों को बीएचयू व सुंदरपुर स्थित पं. मदनमोहन मालवीय कैंसर संस्थान में जाने से बड़ी लंबी वेटिंग हो जाती है। नए अस्पताल बनने से कैंसर पीड़ित मरीजों को काफी राहत मिलेगी। यहां पर परामर्श के साथ सभी जांचें भी की जाएंगी। कीमोथेरेपी व रेडियोथेरेपी के लिए मरीजों को कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी। अस्पताल बनने के बाद यहां कैंसर विशेषज्ञों की पूरी टीम भी नियुक्त होगी। दैनिक भास्कर से बातचीत में वाराणसी मंडल के अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि जमीन चिह्नित करने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। इस अस्पताल के बनने से कई जिलों व पड़ोसी राज्यों से आने वाले कैंसर मरीजों को काफी राहत मिलेगी। प्रतिवर्ष 35 हजार से ज्यादा मरीज वाराणसी स्थित कैंसर संस्थान में हर वर्ष औसतन 35 हजार से ज्यादा नए कैंसर मरीज आते हैं। यह वाराणसी जनपद के साथ साथ जौनपुर, मीरजापुर, आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली के साथ साथ बिहार व झारखंड तक के मरीज यहां पहुंचते हैं। BHU के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट में भी लगभग इतने ही मरीज आते हैं। ऐसी स्थिति में कैंसर के मरीजों की यहां लंबी वेटिंग चलती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 111 लोगों के खिलाफ FIR:जमीन पर कब्जे को लेकर युवक के घर में घुसकर मारपीट की थी
    Next Article
    औद्योगिक क्षेत्रों में आज बिजली कटौती:कानपुर में 2 से 8 घंटे तक शटडाउन रहेगा, तारों के पास पेड़ों की छंटाई होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment