Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में बंद मकान का ताला तोड़ कर चोरी:पड़ोसियों ने 2 को पकड़कर पुलिस को सौंपा, 1.50 लाख रुपए का समान गायब

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के नासीरपुर (सुसुवाही) स्थित विवेक नगर कॉलोनी में बंद पड़े एक मकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता से दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर घुमाने गया था परिवार जानकारी के अनुसार गृहस्वामी जयप्रकाश मेहता इन दिनों सरकारी कार्य से जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। परिवार भी गर्मी की छुट्टियों में उनके पास गया हुआ था, जिससे मकान बंद था। आरोप है कि 1 जून की रात करीब 12 बजे चोरों ने मकान में घुसकर अलमारी, बेड व बक्सों के लॉकर कटर से काट दिए। सामान समेटने लगे। मकान के भीतर से आ रही संदिग्ध आवाज सुनकर पड़ोसी सतर्क हो गए और घर को चारों ओर से घेर लिया। 1.50 लाख रुपए की हुई चोरी स्थानीय लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे दो आरोपियों आकाश और रवि को पकड़कर डायल-112 एवं स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित के अनुसार घर से करीब 1.50 लाख रुपये नकद, सोने के झुमके, अंगूठियां, चेन, हार, नथिया सहित अन्य आभूषण तथा चांदी की पायल, बिछिया, सिक्के, मूर्तियां और कीमती वस्त्र चोरी हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर जयप्रकाश मेहता जम्मू से वाराणसी पहुंचे और थाना चितईपुर में लिखित तहरीर दी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही। चोरों ने उपलों के ढेर में आग लगाई, नकदी जेवरात ले गए चितईपुर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए अनोखी तरकीब अपनाई। चोरों ने पहले घर से कुछ दूरी पर रखे उपलों के ढेर में आग लगा दी। आग बुझाने के लिए जब पूरा परिवार बाहर निकल गया तो चोर घर में घुसकर दो बक्से उठा ले गए। बक्सों को सुनसान स्थान पर ले जाकर तोड़ा और उसमें रखी नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार टिकरी गांव निवासी दूध कारोबारी बब्बू यादव के घर में बुधवार देर रात चोरी की घटना हुई। चोरों ने घर से कुछ दूरी पर रखे उपलों के ढेर में आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख परिवार के सभी सदस्य आग बुझाने के लिए बाहर चले गए। इसी दौरान चोर घर के कमरे में रखे दो बक्से उठाकर ले गए। पीड़ित परिवार के अनुसार बक्सों में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद और लगभग चार लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और आवश्यक जानकारी जुटाई। चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने संदेह के आधार पर टिकरी गांव के दो नाबालिग किशोरों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आर्यनगर में ट्रस्ट की करोड़ों की जमीन का फर्जी सौदा:ब्राह्मण महासभा ने पुलिस कमिश्नर से की कार्रवाई की मांग
    Next Article
    पंजाबी महासभा ने जिला अस्पताल को दीं पांच व्हीलचेयर:बुजुर्ग मां की परेशानी देख संस्था ने की मदद की पहल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment