Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में छात्र टॉपर बना तो खूब रोए प्रिंसिपल:बोले- 5 टीचर कॉलेज को बदनाम कर रहे; यादव टीचर ने धमकाया, सरकार आने दो अनुशासन सिखा दूंगा

    3 hours ago

    1

    0

    मेरे स्कूल के 5 टीचरों ने माहौल खराब कर दिया है। लेकिन मैंने भी ठान लिया था कि स्कूल का माहौल बदलकर रहूंगा। 2 साल से संघर्ष कर रहा था। 10वीं का स्टूडेंट सूर्यदीप पूरे प्रदेश में सूर्य बनकर उभरा है। उसने मुख्यमंत्री के सपने को साकार किया है। एक यादव टीचर ने धमकी दी है कि सरकार आने दो अनुशासन सिखा दूंगा। ये बातें यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद रोने वाले वाराणसी के राजकीय पीएम श्री क्वींस इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने कही। उनके कॉलेज के छात्र सूर्यदीप प्रजापति ने 10वीं प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया। मेरिट में स्टूडेंट का नाम आने पर रो पड़े प्रिंसिपल UP बोर्ड ने 23 अप्रैल को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया। रिजल्ट आने के बाद क्वींस कॉलेज के 10वीं के छात्र सूर्यदीप प्रजापति ने जिला टॉप किया। उन्होंने प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया। रिजल्ट देख प्रिंसिपल सुमीत कुमार भी भावुक हो गए। प्रिंसिपल ने टॉपर और उनकी फैमिली के सामने डीएम सत्येंद्र कुमार को कॉल किया और रोने लगे। बोले- सर इस कॉलेज ने इतिहास बना दिया। सर, आप आ जाइए कॉलेज प्लीज। उन्होंने कहा, सर… ‘5 टीचर इस पूरे स्कूल को बर्बाद कर रहे हैं। काम नहीं करने दे रहे हैं। मैं खुद मुख्यमंत्री को बताऊंगा। सर आज हमारे बच्चे ने इतिहास बना दिया। 2 साल से हम इस कॉलेज के छात्रों के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन यहां के पांच शिक्षक ऐसे हैं जो हमें धमकी दे रहे हैं। यहां यादव टीचर ने धमकी दिया है कि सरकार आने दो अनुशासन सिखा दूंगा तुम्हें। सर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, यह कभी क्लास में बच्चों को पढ़ाने नहीं जाते, हमने क्लास में भेजना शुरू किया तो मेरी शिकायत कराते हैं।’ जिलाधिकारी ने पूरी बात सुनी और जल्द ही स्कूल आने का आश्वासन दिया। IGRS पर लगातार शिकायत कराई जा रही प्रिंसिपल सुमीत श्रीवास्तव ने दैनिक भास्कर से बातचीत की। उन्होंने कहा- मैं यहां छात्रों के हित के लिए सुबह से देर शाम तक स्कूल में मौजूद रहता हूं। आज रिजल्ट बेहतर आए इसलिए मैं सुबह चार बजे ही उठ गया था। मुझे यकीन था कि मेरा छात्र सूर्यदीप टॉप करेगा। सुबह कॉलेज पहुंचा तो पता चला कि मेरी शिकायत IGRS (शिकायत पोर्टल) पर कराई गई है। शिकायत में कहा गया है कि प्रिंसिपल तानाशाही कर रहे हैं और स्कूल बर्बाद कर रहे हैं। इसी बात से मैं आहत था, क्योंकि मैं लगातार स्कूल और छात्रहित में काम कर रहा हूं। शाम चार बजे परीक्षा परिणाम आया तो उनके कॉलेज के छात्र ने पूरे प्रदेश में छठवां स्थान हासिल कर इतिहास बना दिया। टॉपर को अपनी वेतन से एक लाख रुपए देंगे प्रिंसिपल एग्जाम के समय मैंने सभी छात्र-छात्राओं से यह वायदा किया था कि जो भी छात्र प्रदेश की टाप-10 में आएंगे उन्हें वह अपने वेतन से एक लाख रुपए इनाम देंगे। रिजल्ट आते ही उन्होंने कहा- वह टॉपर सूर्यदीप को एक लाख रुपए का चेक देंगे। प्रिसिंपल सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनके भावुक होने का कारण यह था कि वह इसी दिन का सपना पिछले दो सालों से देख रहे थे। यूपी बोर्ड की परीक्षा में दशकों बाद किसी सरकारी कॉलेज के छात्र ने प्रदेश की टाप-10 की मेरिट सूची में स्थान बनाया है। ‘जब मैं पहली बार सूर्यदीप से मिला तो उसकी प्रतिभा हमें दिख गई थी और बस उसके बाद उस पर फोकस किया गया। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… टीचर बोली- स्कूल जल्दी पहुंच जाएंगे, फिर अटैक आ गया:संभल में क्रॉसिंग खुली मिलने पर खुश हुईं, बिहार की रहने वाली थीं संभल में ड्यूटी पर जा रही सरकारी महिला टीचर को वैन में अटैक आ गया। वह ड्राइवर से बात कर रही थीं। रेलवे फाटक खुला मिलने पर बोलीं- भइया आज फाटक खुला मिला है, लगता है टाइम से स्कूल पहुंच जाएंगे। इसके बाद अचानक से शांत हो गईं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुमनानंद गिरि बोले-50 बार पूछा, फिर हर्षा को दीक्षा दी:मॉडल के संन्यास पर आचार्य दातार की आपत्ति- मुंडन नहीं कराया, मेकअप में घूम रहीं
    Next Article
    गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 27°C:तेज धूप निकली, 12 किलोमीटर की स्पीड से गर्म हवा चल रही,लोगों से सावधानी बरतने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment