Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत:BHU ट्रामा सेंटर में जुटे परिजन, बिजली विभाग के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए

    7 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में बिजली विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन को करंट लग गई। उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मौके पर परिजनों के साथ गांव के लोग भी पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला शुक्रवार की रात 02:30 बजे शहर के पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास का है। 2 तस्वीर देखिए… शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया मूल रूप से हरपुर भैरवनाथ गांव के रहने वाले भरत कुमार पुत्र कल्लू प्रसाद संविदा लाइनमैन थे। वह बिजली विभाग के भदैनी पावर हाउस में कार्यरत थे। शुक्रवार की रात वह एलटी(लो टेंशन) लाइन पर मरम्मत कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर की मोर्चरी में भेज दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद और सूचना दिए जाने के घंटों बाद न क्षेत्र के जेई और एसडीओ मौके पर पहुंचे। परिवार का आरोप है कि परिजनों की बात को सुने बिना फोटो लेकर चले गए। बहन ने विभाग पर लपरवाही का लगाया आरोप भरत कुमार की बहन संगीता ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 2:30 बजे परिवार को फोन पर सूचना मिली कि उनके भाई को करंट लग गया है। उन्हें ट्रॉमा सेंटर बुलाया गया। जब तक परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, तब तक डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। संगीता ने बताया कि भारत कुमार ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उन्हीं की आय से पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी ने नौकरी और पेंशन का डिमांड किया पत्नी चंदा देवी ने कहा- 11 रात को घर से कम पर निकले थे। जैसे ही वह काम पर पहुंचे तो उन्हें खंभे पर चढ़ा दिया गया। लापरवाही के चलते उधर की लाइट चालू कर दी गई, जिससे वह नीचे गिर गए। उनकी ड्यूटी रात को 12 से सुबह 9 तक थी। पत्नी ने बताया कि उनके साथ काम करने वाले लोगों ने जानबूझकर लाइट चालू किया। उन्होंने विभाग से डिमांड की है कि हमारे परिवार में एक लोगों को नौकरी और पेंशन दिया जाए, जिससे हमारे घर का खर्च चल सके। वह घर में एक अकेले ऐसे व्यक्ति थे, जो घर का खर्च चलाते थे। उनके दो बच्चे हैं, दोनों स्कूल में पढ़ने जाते हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    65 लाख का रहस्य 38 दिन बाद भी बरकरार:ना पुलिस ने FIR दर्ज की... ना ही डाक विभाग की इंटरनल इनक्वायरी पूरी हुई
    Next Article
    देवरिया में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत:सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने रैली को दिखाई हरी झंडी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment