Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में खलासी की डंपर से कुचलकर मौत:नो-एंट्री में घुसे डंपर को बैक कराते समय चपेट में आया, ट्रैफिक पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में गिट्टी लदे डंपर से कुचलाकर खलासी की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस ट्रकों से अक्सर अवैध वसूली करती है। उनका दावा है कि पुलिस द्वारा पैसे की मांग को लेकर हुई आपाधापी के बीच यह हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज महेश मिश्रा अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही डंपर को भी जब्त कर लिया गया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। देखें 2 तस्वीरें… सोनभद्र निवासी हैं चालक और खलासी यह पूरा मामला थाना क्षेत्र के चिरईगांव का है। मृतक खलासी की पहचान सोनभद्र जिले के घोरावल तहसील निवासी 18 वर्षीय परमेश्वर के रूप में हुई है। गिट्टी से लदा डंपर शनिवार को नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश कर गया था। सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज निवासी डंपर चालक 25 वर्षीय धीरज यादव ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने डंपर को रोककर बैक करने को निर्देश दिए। इस दौरान खलासी नीचे उतरकर डंपर को पीछे करवा रहा था। तभी अचानक वह डंपर की चपेट में आ गया और टायर के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी बोले- आरोप सही पाए पर कार्रवाई की जाएगी बता दें कि हादसे के बाद मौके पर तनाव फैल गया। स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी ट्रकों से अक्सर अवैध वसूली करते हैं। उनका दावा है कि पुलिस द्वारा पैसे की मांग को लेकर हुई आपाधापी के बीच यह दुर्घटना हुई। वहीं, चौबेपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। --------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- बेटी की शादी कराके लौट रहे मां-बाप-भाई की मौत:दो ड्राइवर, पालतू कुत्ते की भी जान गई; मऊ में ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो मऊ में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में मां-बाप-भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। परिवार रांची में बेटी की शादी कराके स्कॉपियो से गोरखपुर लौट रहा था। तड़के 3 बजे हाईवे पर अचानक स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘लखनऊ का चाट और कबाब सबसे ज्यादा पसंद’:एक्ट्रेस आहाना कुमरा बोलीं- पवन सिंह के फैन्स से मिल रहा प्यार
    Next Article
    कांधला मंडी इंस्पेक्टर से मारपीट, चार पर आरोप:शामली में वसूली के दौरान हुई घटना, जान से मारने की धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment