Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में मनीष के हत्यारोपियों के 5 शरणदाता गिरफ्तार:हत्या के बाद समोगरा गए थे हमलावर, रात को छिपाया फिर वाहन देकर बने मददगार

    1 hour ago

    2

    0

    वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में मनीष सिंह के हत्यारोपी एक सप्ताह बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। परिजनों के आक्रोश और राजनीतिक दबाव के बीच अब तक पुलिस हवा में तीर चला रही है, वहीं दूसरी ओर हत्यारोपियों के पांच मददगारों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पुलिस का कहना है कि मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद सभी आरोपियों ने अपने परिचित और रिश्तेदारों के घर शरण पाई थी। समोगरा गए हमलावरों ने गांव में रात बिताई फिर सुबह रिश्तेदारों के वाहन से दूसरे ठिकाने पर निकल गए। इन सभी ने हत्यारों को शरण दी है। गिरफ्तार आरोपियों में जौनपुर के नेवढ़िया केशवपुर निवासी किशन कुमार पुत्र बालकिशुन और आशीष कुमार पुत्र स्व0 रमेश कुमार, फूलपुर समोगरा निवासी अजय कुमार पुत्र लालधारी और शिव मोहन राजभर पुत्र लल्लन राजभर, रैचनपुर थाना चोलापुर निवासी प्रदीप भारद्वाज पुत्र प्यारेलाल राजभर शमाल हैं। एडीसीपी के बताया कि हत्या जैसे जघन्य अपराध को कारित करने वाले अभियुक्तगणों को जानबूझकर संरक्षण देने व संसाधनों को उपलब्ध कराने तथा साक्ष्य से छेड़छाड़ करने के आरोप में सभी को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में स्कूल चलो अभियान:श्रमिक बस्तियों-भट्ठों पर घर-घर सर्वे, 6-14 साल के आउट-ऑफ-स्कूल बच्चों को जोड़ने का लक्ष्य 4500
    Next Article
    अमेठी में 4 किसानों को जेल भेजने पर आक्रोश:हजारों किसान करेंगे कलेक्ट्रेट का घेराव, प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment