Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में नगर निगम देगा भवन स्वामियों को डस्टबीन:घर से ही चार डस्टबिन में मिलेगा कूड़ा, लापरवाही पर होगी कर्मियों की जवाबदेही

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी को स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप 5 में लाने की कवायद में जुटा वाराणसी नगर निगम नित्य नई योजनाएं ला रहा है। इसी क्रम में अब नगर निगम ने सभी 100 वार्ड के 30 प्रतिशत भवन स्वामियों को चार तरह के डस्टबिन देने का निर्णय किया है। इन भवन स्वामियों को समझाया जाएगा कि किस डस्टबिन में किस तरह का कूड़ा डालना है। ताकि सोर्स से ही कूड़ा अलग-अलग मिले और उनका निस्तारण भी उसी प्रकार किया जा सके। अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने इस संबंध में कर्मचारियों को निर्देशित किया है। साथ ही लोगों को जागरूक करने की बात भी कही है। उन्होंने कहा कि यदि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिली तो जिम्मेदारों की जवाबदेही तय होगी। अब चार रंगों के डस्टबिन से होगा कूड़ा निस्तारण नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैकिंग के लिए लगातार प्रयासरत है। हालांकि इसके लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है। इसे देखते हुए निगम अब सभी 100 वार्ड में चार अलग-अलग डस्टबिन और जागरूकता स्टिकर वितरित करेगा। अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने बताया - स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम का लक्ष्य है कि 'सोर्स सेग्रिगेशन' यानी घर से ही कचरा अलग-अलग होकर निकले। इसके लिए जागरूकता स्टिकर घरों के बाहर लगाए जा रहे हैं। ताकि शतप्रतिशत कूड़े का पृथ्थक्कीकरण (सोर्स सेग्रिगेशन) किया जा सके। हर वार्ड में 30 भवनों से होगी शुरुआत अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने बताया - स्वास्थ्य विभाग से प्रत्येक वार्ड के लिए चार रंगों के कूड़ेदान (बिन्स) जारी देने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया - अभियान के पहले चरण में प्रत्येक वार्ड के कम से कम 30 ऐसे भवन स्वामियों को चिह्नित किया जा रहा है। जो शत-प्रतिशत कूड़ा पृथक्करण का पालन कर रहे हैं। या इसके लिए तत्पर हैं। इन नागरिकों को मॉडल के रूप में डस्टबिन और जागरूकता स्टिकर दिए भी जा रहे हैं, ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हो सकें। लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही अपर नगर आयुक्त ने बताया - कूड़ा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वह डस्टबिन वितरण और स्टिकर चिपकाने की फोटो साक्ष्य के साथ रिपोर्ट भेजें। इस प्रक्रिया की मॉनिटरिंग के लिए वाट्स-एप ग्रुप और तय सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे वार्डों में जाकर सीधे लोगों को गीला, सूखा और हानिकारक कचरा अलग रखने के लिए जागरूक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हर्ष नेहरा की मम्मी बोली चाहती थी डॉक्टर बने बेटा:मेरठ में रहकर सांइस में की पढाई- इंटर के बाद बोला मम्मी मुझे सिविल सर्विस में जाना है
    Next Article
    मैरीकॉम की तरह बनना चाहते हैं किकबाक्सर सन्नी:ईटली को हराकर जीता सिल्वर, '2030 कॉमनवेल्थ गेम्स' की शुरू की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment