Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीजे की आवाज पर विरोध करने पर परिवार पर हमला:पीलीभीत में डंडिया गांव में दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, जान से मारने की धमकी दी; जांच शुरू

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाना क्षेत्र के डंडिया गांव में 4 मार्च 2026 को डीजे की तेज आवाज कम करने की बात पर एक परिवार पर हमला किया गया। दबंगों ने परिवार के सदस्यों को बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। गांव के निवासी श्रीकृष्ण पुत्र रामबहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने डीजे की आवाज कम करने को कहा था। इस पर आरोपी रामचंद्र, खेमकरन, वेदपाल, विक्की, जयवीर और नीलम समेत अन्य लोग आक्रोशित हो गए और सीधे श्रीकृष्ण पर हमला कर दिया। उनके परिवार के अन्य सदस्य- बेटे अनिल कुमार, हरीश कुमार, राहुल, बेटी खुशबू और पत्नी कमला—बीच-बचाव करने आए, तो उन्हें भी पीटा गया। आरोप है कि हमलावर घर में घुसकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने न्यूरिया थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज और जांच शुरू न्यूरिया थाना अध्यक्ष सुभाष मावी ने बताया कि श्रीकृष्ण की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। उपनिरीक्षक अतुल कुमार आर्य को मामले का जांच अधिकारी (आईओ) नियुक्त किया गया है। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिले के 3 युवाओं ने UPSC में मारी बाजी:चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बेटी, किसान का बेटा भी सफल
    Next Article
    पीलीभीत में दलित युवक पर हमला:बचाने आए दो साथी भी घायल, पुलिस ने केस दर्ज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment