Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में नकली दवा बेच कर फंसे तस्कर:मास्टरमाइंड ने पकड़े जाने से पहले फोन पर कहा; अब यूपी में काम नहीं करना, मार देंगे

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी ड्रग विभाग की कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता हिमांचल प्रदेश में हाथ लगी है। जहां यूपी के दस ड्रग इन्स्पेक्टर और उनकी टीम के साथ छापेमारी कर एसटीएफ ने बड़ा कारखाना पकड़ा है। वाराणसी के ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली की तहरीर के बाद एसटीएफ एक्टिव हुई थी। मास्टरमाइंड अभिषेक कुमार को पकड़ने के लिए एसटीएफ और ड्रग विभाग की टीम बिहार के मोहनिया तक गयी थी पर वहां मोबाइल ऑफ हो गया था। मास्टरमाइंड ने पकड़े जाने के पहले किसी से बात की और कहा था 'अब यूपी में काम नहीं करेंगे, वरना मारे जाएंगे।' इसके बाद फिर एसटीएफ ने जाल बिछाया और उसे वाराणसी से ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सहारनपुर और फिर वहां से हिमांचल के सोलोन का सिंडिकेट सामने आया और नकली दवाओं की फैक्ट्री पकड़ी गयी। ऐसे में दैनिक भास्कर ने ड्रग इन्स्पेक्टर जुनाब अली से बात की और जाना कि नकली दवाओं की खेप क्या वाराणसी में बेचने के लिए सप्लाई हो रही थी या फिर बिहार में ? साथ ही यह भी जाना की यह दवाएं नकली किस तरह से थी और सिंडिकेट कैसे टूटा? पढ़िए रिपोर्ट... वाराणसी में सप्लाई कर फंसे अपराधी ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने बताया - हमें कई दिनों से नकली दवाओं की शिकायत वाराणसी के बाजार में मिल रही थी। इसपर जांच में जंसा में एक मेडिकल स्टोर पर दवा मिली। जिसमें दो तीन पत्ता Nurokind-LC Tablet थी। जिसके बाद चेन ने हमें सुरेंद्र नाथ के पास पहुंचाया। जिसने मास्टरमाइंड अभिषेक का नाम लिया और जंगी ऐप से डीलिंग और अन्य जानकारी हुई। अभिषेक को ट्रेस कर पकड़ा गया तो उसने पूरा राज खोला और बताया कि यह दवाएं वाराणसी में सप्लाई ही नहीं करनी थी। इसी वजह से पकड़े गए। सुरेंद्र नाथ था अभिषेक का कोरियर बॉय जुनाब अली ने बताया - वाराणसी में पकड़ा गया सुरेंद्र नाथ एमआर है। उसके परमानंदपुर स्थित आवास के दूसरे तल पर हमें नकली दवाओं में Nurokind-LC Tablet और Zerodol-SP की कुछ टैबलेट मिली थी। पूछताछ में उसने बताया था कि मुझे नहीं पता सोनभद्र के दुद्धी का रहने वाला अभिषेक उसे यह पैकेट्स भेजता था। जिसे बिहार की गाड़ियों में रख देना होता था। अक्सर कई बॉक्स जो मेरे पास आते थे। वो फट जाते थे। अभिषेक का निर्देश था कि ऐसे बॉक्स की दवाओं को नष्ट कर देना। पर मै लालच में पड़ गया और इन दवाओं को वाराणसी के ग्रामीण इलाकों के मेडिकल स्टोर पर बिना बिल के सस्ते दामों में बेचने लगा था। अब उत्तर प्रदेश में काम नहीं करना, मार देंगे ये जुनाब अली ने बताया - हम लोगों ने 4 नवंबर को रोहनिया थाने में तहरीर दी थी। जब हमने सुरेंद्र नाथ को पकड़ा था। उसके बाद हम लोगों ने पुलिस की मदद से अभिषेक को ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन बिहार के मोहनिया में मिली। हमने उसका पीछा किया और मोहनिया तक गए पर वह पकड़ा नहीं गया और उसका मोबाइल ऑफ हो गया। उसके बाद उसने नया नंबर चालू किया तो ट्रेस हुआ। ट्रेसिंग के दौरान एक काल रिकार्डिंग में वह कहता सुना गया कि 'अब उत्तर प्रदेश में काम नहीं करना है। वरना वहां मार देंगे।' सहरानपुर का हसीन देता था सप्लाई अभिषेक ने पूछताछ में कई बड़े राज खोले। जुनाब अली ने बताया - अभिषेक सहरानपुर के रहने वाले हसीन के टच में था। वह हिमचाल प्रदेश से दवाएं लाकर उसे कोरियर करता था। जिसे बिहार में सप्लाई करना होता था। वाराणसी में सुरेंद्र नाथ की लालच से उसे बेचा गया और ड्रग विभाग ने पकड़ लिया। जिसके बाद एसटीएफ ने सहारनपुर में हसीन को पकड़ा और उसकी निशानदेही पर हिमांचल के सोलन में इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है। जहां से पूरे देश में शायद नकली दवाओं की सप्लाई हो रही थी। अब जानिए ये दवाएं किस तरह हैं नकली… स्ट्रिप की प्रिंटिंग संदिग्ध ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने बताया - नकली दवा का मतलब की दवा में गड़बड़ी और लेबल में गड़बड़ी हो। यहां मिली Nurokind-LC Tablet और Zerodol-SP टैबलेट की पैकेजिंग की कॉपी की गयी थी और लेबल पर ही मिस्टेक की गयी थी। दवाइयों की जो रूपरेखा नामी कंपनियां करती हैं। उसमे कई सारी त्रुटियां पायी गयी जो एक नामी कंपनी कभी नहीं कर सकती। लिखावट में कई सारे लेटर कैप्टल तो स्माल थे। जिससे संदिग्ध प्रतीत हुईं। इसके अलावा जब लैब में जांच कराई गयी तो जांच में पता चला कि जो एक्टिव इंग्रीडिएंट है वो इस दवा में है ही नहीं। दर्द की टैबलेट में दर्द का एक्टिव इंग्रीडिएंट ही नहीं जुनाब अली ने एक्टिव इंग्रीडिएंट को लेकर बताया कि जैसे Zerodol-SP दर्द की दवा है। उसमें एसिक्लोफेनाक ही नहीं। जो दर्द की दवा है तो यही नकली पन था। आप खाते रहते और आप को असर ही नहीं करती दवाएं। उन्होंने ऐसी दवाओं की खेप का वाराणसी में होने से इंकार किया क्योंकि सप्लाई बिहार के लिए थी। सुरेंद्र पैसों की लांच में डैमेज बॉक्स की दवाएं चार पांच स्ट्रिप कर ग्रामीण इलाकों में चला रहा था। लोगों से अपील, बिना पक्के बिल के न खरीदें दवा जुनाब अली ने आम जनता को नकली दवा से बचाने के लिए अपील करते हुए कहा - आम जनता को नकली दवा खरीदने से बचना है। तो वो हर हाल में दवा लेते समय मेडिकल स्टोर से उसका पक्का बिल मांगे। बिना पक्के बिल के वो दवाओं को न परचेज करें। नकली दवाओं को रोकने का सबसे बड़ा तरीका यही है। अब जानिए Nurokind-LC Tablet और Zerodol-SP में कौन-कौन से हैं एक्टिव इंग्रीडिएंट न्यूरोकाइंड-एलसी टैबलेट (Nurokind-LC Tablet) का उपयोग मुख्य रूप से शरीर में पोषक तत्वों (जैसे विटामिन B12 और फोलिक एसिड) व कार्निटाइन की कमी को पूरा करने, नसों की कमजोरी सुधारने और एनीमिया (खून की कमी) के इलाज के लिए किया जाता है। न्यूरोकाइंड-एलसी टैबलेट के मुख्य तीन एक्टिव इंग्रीडिएंट • लेवो-कार्निटाइन (500 mg): शरीर में ऊर्जा उत्पादन और नसों व मांसपेशियों के बेहतर कामकाज में मदद करता है। • मिथाइलकोबालामिन (1500 mcg): विटामिन B12 का सक्रिय रूप है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और नसों की मरम्मत में सहायक है। • फोलिक एसिड (1.5 mg): स्वस्थ रक्त कोशिकाओं के निर्माण, कोशिकाओं की वृद्धि और तंत्रिका स्वास्थ्य को सहारा देता है। जेरोडाल-एसपी (Zerodol-SP) टैबलेट का उपयोग मुख्य रूप से शरीर के दर्द, सूजन और इन्फ्लेमेशन से राहत पाने के लिए किया जाता है। यह एक डॉक्टर के पर्चे पर मिलने वाली दवा है। Zerodol-SP टैबलेट में मुख्य रूप से तीन एक्टिव इंग्रीडिएंट्स • एसिक्लोफेनाक (Aceclofenac): एक NSAID दर्द निवारक जो दर्द और सूजन पैदा करने वाले रसायनों को कम करता है। • पैरासिटामोल (Paracetamol): दर्द कम करने और बुखार घटाने वाली दवा। • सेरेटियोपेप्टिडेज (Serratiopeptidase): एक एंजाइम जो सूजन से जुड़े प्रोटीन को तोड़कर सूजन कम करने में मदद करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खाद्य विभाग ने 10,700 रुपये की मिठाइयां नष्ट कराईं:बाबरपुर की दुकान से पनीर का नमूना लिया, बिना लाइसेंस चल रहा था प्रतिष्ठान
    Next Article
    हाईकोर्ट में मोबाइल से सुनवाई रिकॉर्ड कर रहा था शख्स:जस्टिस बोले- बिना अनुमति रिकॉर्डिंग न्यायिक प्रक्रिया में दखल, इसे हिरासत में लें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment