Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में पति की फांसी लगाकर मौत...पत्नी ने खाया जहर:घरेलू कलह में मारपीट फिर जान देने की जिद, जिंदगी से जंग लड़ रही महिला

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी में पारिवारिक कलह-क्लेश के बाद पति और पत्नी ने एक दूसरे से घंटों झगड़ा किया। दोनों के बीच हाथापाई हुई फिर एक दूसरे का मुंह जीवन में कभी ना देखने की कसम खाई। जिद में दोनों ने अपने को एक-एक कमरे में बंद कर लिया। पत्नी से अपमानित होने के बाद सबसे पहले पति ने कमरे में खुद को बंद किया फिर चादर का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटक गया। जरा सी चीख आई तो लोग कमरे की ओर भागे, जब तक दरवाजा और कुंडी तोड़कर अंदर गए युवक ने दम तोड़ दिया था। दूसरे कमरे में मौजूद पत्नी को जब पति के फांसी लगाने की खबर मिली तो वो बेसुध हो गई और आनन फानन में खुद की मौत का इंतजाम करने लगी। परिजनों की नजरों से ओझल होकर स्टोर रूम में पहुंची और वहां रखा जहर खा लिया। जहर खाते ही महिला बेहोश हो गई, जिसके बाद उसके मुंह से झाग निकलने लगा। आनन फानन उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत देर रात तक गंभीर बनी हुई है और महिला जिंदगी मौत से हर मिनट जंग लड़ रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने भेजा है। एसीपी चेतगंज ईशान सोनी ने बताया कि वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पत्नी से विवाद के बाद पति ने आत्मघाती कदम उठा लिया। सोनिया क्षेत्र निवासी संदीप प्रजापति उर्फ बाबू (35), पुत्र स्वर्गीय रामदास प्रजापति, पेशे से पान विक्रेता थे। उनका अपनी पत्नी अनीता प्रजापति से अक्सर पारिवारिक विवाद होता रहता था। मंगलवार की शाम भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इससे आहत होकर संदीप ने घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों और आसपास के लोगों को हुई, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच पति की मौत से आहत पत्नी अनीता प्रजापति ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल उन्हें मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है। सोनिया इलाके में घरेलू कलह से परेशान पान विक्रेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सिगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में 50 लाख की ठगी में साइबर अपराधी गिरफ्तार:लाखों का लालच देकर चुराते थे पासवर्ड, गिरोह के 3 गुर्गों को पुलिस ने दबोचा
    Next Article
    ट्रम्प आज अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे:ईरान-गाजा और टैरिफ पर बयान दे सकते हैं; एपस्टीन सेक्स कांड की कई पीड़ित शामिल होंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment