Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में पति को पत्नी की नीले-ड्रम की धमकी, FIR:बोला - शादी के बाद से पास नहीं आयी पत्नी, कहती है मै दूसरे की अमानत

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के भेलूपुर थाने में डुमराव कालोनी के रहने वाले गौरव कुमार सिंह ने अपनी पत्नी सहित पांच पर मुकदमा दर्ज कराया है। गौरव ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी शादी के बाद से उसके पास नहीं आयी और संबंध तोड़ने की बात कह रही है। साथ ही लगातार नीले ड्रम जैसा हाल करने की धमकी देती है। मैंने जब समझाना चाहा तो उसके भाई और रिश्तेदारों ने घर आकर मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जनवरी 2025 में मोहनिया की स्मिता सिंह से हुई थी शादी गौरव कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया - मेरी शादी 1 जनवरी 2025 को स्मिता सिंह निवासी छोटी कुल्हड़िया, मोहनिया, भभुआ बिहार के साथ हुआ था। विदाई कराकर 2 जनवरी को हम घर आ गए। स्मिता पहली ही रात से दूर रही और मेरे पास नहीं आयी और मुझे पास नहीं आने दिया। दो दिन रुकने के बाद मै अपनी जॉब पर वापस लौट गया। मै दूसरे की अमानत, दे दो तलाक गौरव ने बताया - इधर एक महीने बाद पत्नी स्मिता विदाई करवाकर मायके चले गई। वहां से फोन करके स्मिता ने कहा 'मै दूसरे की अमानत हूं। तुम्हारे साथ नहीं रह सकती। मुझे तलाक दे दो। वह लगातार फोन कर यह बातें करने लगी। मैंने परिजनों को कुछ नहीं बताया। विदाई का समय आया तो उसने धमकियां देना शुरू कर दिया। अगर विदाई के लिए आये तो नीले ड्रम जैसा हाल करूंगी गौरव ने बताया - जब विदाई का समय आया और माता-पिता उसके घर फोन करने लगे। तो स्मिता ने मुझे फोन किया और कहा कि यदि माता-पिता के कहने पर मेरी विदाई कराने आये तो तुम्हे नीले ड्रम वाला कांड याद है न? वही हाल करूंगा। मैंने विदाई के लिए मना कर दिया। धीरे-धीरे उसकी धमकियों का सिलसिला बढ़ गया। वह लगातार तलाक का दबाव बनाने लगी। साल भर नहीं हुई विदाई। होली की से एक दिन पहले की मारपीट गौरव सिंह ने बताया - मैंने उसकी धमकियों से तंग आकर उससे फरवरी 2026 में बताया कि होली की छुट्टी में घर आ रहा हूं। घर वालों को लेकर आओ बात हो जाएगी। इसपर स्मिता उसके भाई आनंद राठौर, मनोरंजन राठौर, उसके जीजा विजय और जीजा के बड़े भाई राजू 3 मार्च की रात 9 बजे के बाद घर पहुंचे बातचीत हो ही रही थी की स्मिता के चढ़ावे में आकर उन्होंने मुझसे मारपीट किया और धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने दर्ज की नामजद FIR थाना प्रभारी भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया - गौरव सिंह की तहरीर पर उनकी पत्नी स्मिता सिंह, साले आनंद, मनोरंजन, जीजा विजय और उसके बड़ेभाई राजू के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(2), 352, 115(2), 333 और 191(2) में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा:अलीगढ़ में परिजन बोले- डॉक्टर नहीं मिले, इलाज से पहले ही चली गई जान
    Next Article
    आजमगढ़ में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट:महिला-बहू घायल, 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment