Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में रिलायंस की पाइपों में भड़की भीषण आग:आसमान में छाया काला धुआं, कई किलोमीटर दूर से दिखीं लपटें; दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

    15 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में रिलायंस कंपनी की पाइपों के ढेर में भीषण आग लग गई। कुछ ही घंटों में आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद काले धुएं का घना गुबार आसमान में छा गया। कई किलोमीटर से ही लोगों ने देखा तो अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण अधिक गर्मी बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी ज्वलनशील सामग्रियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखा जाए। जिससे भविष्य में जनसुरक्षा से खिलवाड़ न हो। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 2 तस्वीरें देखिए - अब पूरा मामला... बड़ागांव क्षेत्र स्थित अनेई बाजार के पूर्वी छोर पर बुधवार को रिलायंस कंपनी की पाइपों में भीषण आग लग गई। यह आग एक खाली मैदान में रखी पाइपों में लगी, जिससे कुछ ही देर में काले धुएं का घना गुबार आसमान में दूर-दूर तक फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें तेजी से फैलीं और पाइपों के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग किया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता अभी तक नहीं चल सका है। प्रारंभिक आशंका है कि अत्यधिक गर्मी या किसी तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ होगा। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे ज्वलनशील सामान को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर सुरक्षित स्थानों पर रखा जाए। इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा और जनसुरक्षा सुनिश्चित होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी के कन्या इंटर कॉलेज में पृथ्वी दिवस मनाया गया:छात्राओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
    Next Article
    14 साल के किशोर का बाल विवाह रुकवाया:एटा में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने सूचना पर पहुंचकर सफल रेस्क्यू किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment