Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में सस्ती सब्जी PAC-जवान का महिला पर जानलेवा हमला:सब्जी विक्रेताओं पर बरसाई लोहे की रॉड, पति के ऊपर लेटी महिला के सिर फोड़ा

    2 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के मंडुवाडीह बाजार में शनिवार की रात सब्जी खरीदने पहुंचे पीएसी के जवानों ने सब्जी विक्रेताओं को पीटा। सस्ती सब्जी के लिए दबाव बनाने वाले पीएसी जवान दुकानदार के इनकार पर आक्रोशित हो गए। सिपाहियों ने दुकान पर सामान टांगने के लिए लगी लोहे की रॉड निकालकर दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। पीएसी के दो जवानों ने ताबड़तोड़ प्रहार से दुकानदार को अधमरा कर दिया। पति का पिटता देखकर पत्नी उसे बचाने के लिए दौड़ी तो जवान ने उसे भी धक्का दे दिया। जमीन पर पति को बेसुध देखकर महिला उसके ऊपर लेट गई और जवान रॉड और लाठियां बरसाता रहा। जवानों ने महिला के सिर पर भी कही हमले किए, जिससे उसका सिर फट गया और दोनों पूरी तरह से लहूलुहान हो गए। पीएसी जवानों की अराजकता देखकर आसपास के लोग जुटे और विरोध शुरू कर दिया। आनन फानन में आए लोगों ने जवानों को घेर लिया और उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस तीनों घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड ले गई, जहां अस्पताल में उनका इलाज जारी है। सिर और गर्दन पर गहरी चोट के चलते महिला की हालत गंभीर है और चिकित्सक उसे लेकर आशंकित हैं। हालांकि एसीपी रोहनियां समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पहले तस्वीरों में देखे घटनास्थल
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला आगरा से गिरफ्तार:बोला- रील देखकर गैंग जॉइन किया, लॉरेंस के शूटर जैसा बनना चाहता था
    Next Article
    क्रिकेटर कुलदीप पत्नी वंशिका संग सतगुरु माता सुदीक्षा से मिले:कानपुर में कल संत निरंकारी समागम, 1 लाख लोगों का भोजन बन रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment